अनुसूचित जनजाति छात्रावास में फर्जी मार्कशीट के सहारे प्रवेश पाने वाली छात्रा के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज किया

संपादक शरद यादव
9827179426-9203679426

बिलासपुर/फ़र्ज़ी अंकसूची के आधार पर छात्रावास में अवैध रूप से प्रवेश लेने वाली एक युवती के ख़िलाफ़ हॉस्टल अधीक्षिका के रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र शासकीय पीजी हॉस्टल वृहस्पति बाज़ार में ममता सिंह पति अनिल प्रकाश सिंह उम्र 43 वर्ष अधीक्षिका के पद पर कार्यरत है ।
पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करते हुए जानकारी दी गई है कि आरोपी अनामिका बंजारे पिता अशोक बंजारे निवासी ग्राम भैंसाझार कोटा द्वारा वर्ष 2025 में फ़र्ज़ी कॉलेज का अंकसूची के आधार पार हॉस्टल में प्रवेश ली थी । इस सबंध में तत्कालीन हॉस्टल अधीक्षिका रीता भारती ने आदिवासी विभाग में शिकायत कर जांच हेतु निवेदन किया गया था ।
इस सबंध में हॉस्टल अधीक्षिका ने सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी ।
जाँच में पाया गया है कि 11 जून गुरुघासीदास विश्वविद्यालय के सत्यापन क्रमांक/163/परीक्षा/सत्यापन/2026 में स्पष्ट जानकारी दी गई है कि अनामिका बंजारे के नाम से 2025 में कोई अंकसूची जारी नहीं किया गया है ।
वहीं इस संबंध में अनुसूचित जनजाति विभाग एक टीम गठित कर जांच की गई थी जिसमें अंक सूची फ़र्ज़ी पाया गया है ।
जिसके आधार पर हॉस्टल अधीक्षिका ने छात्रावास से अनामिका बंजारे को निष्कासित कर दिया है । इस मामलें में कलेक्टर कार्यालय से आदेश किया गया है युवती के खिलाफ नियमनुसार कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है ।
पुलिस ने आरोपी अनामिका बंजारे के खिलाफ हॉस्टल अधीक्षिका की रिपोर्ट पर धारा 318(4),338,336(3)340(2)के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले