
9827179426-9203679426
बिलासपुर/रायपुर/ छत्तीसगढ़भाजपा की नई प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी 25 और 26 अक्टूबर 2026 को दो दिवसीय दौरे पर रायपुर, छत्तीसगढ़ आ रही हैं।प्रदेश प्रभारी का पद संभालने के बाद यह उनका पहला छत्तीसगढ़ दौरा है।
दौरे के मुख्य कार्यक्रम और उद्देश्य: 2दिन में 12 बैठकें:पहला दिन: 25 अक्टूबर (रविवार) सुबह 11 बजे से रात 8:30 बजे तक,11-11:30प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का अभनपुर में कार्यकर्ता के साथ ,11:30-12:30प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री और प्रदेश महामंत्रियों के साथ बैठक ,12:30-1:30प्रदेश पदाधिकारियों के साथ समीक्षा और रणनीतिक बैठक ,1:30-2:30संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी और जिला अध्यक्षों की संयुक्त बैठक ,3:30-5:00पूर्व विधायकों और पूर्व सांसदों के साथ बैठक,5:30-7:00पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक ,7:00-8:30बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक।
दूसरा दिन: 26 अक्टूबर (सोमवार) सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक ।
10-11:30बीजेपी विधायकों के साथ संगठनात्मक चर्चा ।
11:30-12:30प्रदेश के पार्टी सांसदों के साथबैठक ।
12:30-2:00 राज्य मंत्रिमंडल के मंत्रियों के साथ बैठक ।
3:00-4:30निगम, मंडल, आयोग और बोर्ड के अध्यक्षों व उपाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक।
4:30-5:30विचार परिवार के प्रमुख पदाधिकारियोंऔरप्रतिनिधियों के साथ संवाद।
रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सभी बैठकें होंगी।
***प्रदेश के 36 हारी सीटों पर मंथन: वर्ष 2028 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी की 36 हारी हुई सीटों पर बूथ पुनर्गठन और संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा
***सोशल मीडिया पर सख्त निर्देश: दौरे से पहले उन्होंने नेताओं को हिदायत दी है कि वे व्यक्तिगत प्रचार के बजाय केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें, नेताओं को मनाही स्वागत में बैनर पोस्टर,फ्लैक्स बैन ।नगरीय निकाय चुनाव: दिसंबर में होने वाले 15 नगरीय निकायों के चुनावों की तैयारियों की समीक्षा भी इस दौरे का हिस्सा है।
***मंत्री मंडल और प्रदेश अध्यक्ष पर बदलाव पर चर्चा की अटकलें: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बदलने पर चर्चा पिछले कई महीनों से चल मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक इस बैठक में इस पर चर्चा हो सकती है,लग सकती है नई प्रदेश अध्यक्ष के नाम की चर्चा,इसके अलावा संघठन की सर्जरी के बाद प्रदेश के मंत्री मंडल मी बदलाव होने की संभावना है,पुराने चेहरों को मंत्री मंडल में शामिल करने की अटकलें चल रही है ।








