भाजपा जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला कार्यालय प्रभारी राजकुमार क्षत्रिय की नियुक्ति हुई

भाजपा नेता राजू सिंह क्षत्रिय
बिलासपुर :शरद यादव-अरपा प्रवाह न्यूज़
भाजपा जिला शहर अध्यक्ष मो.हनीफ़ी ने अल्पसंख्यक मोर्चा प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी घोषित की है,कार्यकारिणी में
उत्तर मंडल भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार (राजू )सिंह क्षत्रिय 1992 से पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
पूर्व मंत्री स्व.मूलचंद खंडेलवाल के समय से एक सामान्य कार्यकर्ता के तौर पर कार्य कर रहे है,वार्ड एवं मंडल के कार्यक्रम में हमेशा से सक्रिय रहते हैं ।
नगरीय निकाय चुनाव,विधान सभा चुनाव,लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए समर्पित होकर कार्य करते आ रहे है ।
बिलासपुर विधान क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 67 विद्यासागर वार्ड में निवास करने वाले सरल,सहज,मिलनसार कार्यकर्ता के रूप में इनकी पहचान है ।
बूथ-क्रमांक 1 में बूथ अध्यक्ष 2008-2013-2018 तक निरंतर 3 बार 15 वर्ष तक बूथ अध्यक्ष के तौर पर कार्य किया है ।
इसके पूर्व अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला विशेष आमंत्रित सदस्य रहे है,वर्तमान में इनकी नियुक्ति “जिला अल्पसंख्यक मोर्चा में कार्यालय प्रभारी के पद पर मनोनीत किया गया है ।
इनकी नियुक्ति से वार्डवासियों में खुशी का लहर है,उत्तर मंडल अध्यक्ष मनोज सोनी ने कार्यालय प्रभारी नियुक्त होने पर खुशी ज़ाहिर करते हुए,राजकुमार (राजू )सिंह क्षत्रिय को बधाई दी है ।
मंडल उपाध्यक्ष विशाल कुलकर्णी,पार्षद अंचल दुबे,तिहारी जायसवाल,विनोद सिंह, राजेश वर्मा किशोर सिंह ठाकुर,राजेंद्र ताम्रकर में हर्ष व्याप्त है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले