विवाह की वर्षगांठ से लौट रहे स्कॉर्पियो को टेलर ने मारी टक्कर,4 की मौत 1 घायल

बिलासपुर :शरद यादव अरपा प्रवाह न्यूज़
देर रात विवाह की वर्षगांठ के कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे स्कार्पियों को कोयले भरे ट्रेलर ने सामने टक्कर मार दी, जिससे स्कार्पियो में सवार पाँच में से 4 लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल को सिम्स में भर्ती कराया गया है।
सकरी थाना के संबलपुर गांव के पास नेशनल हाईवे पर रतनपुर की ओर से आ रहे ट्रेलर क्रमांक सीजी 11BD 9044 के चालक का नियंत्रण खो गया है जिससे ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर सड़क के दूसरे ओर आ रहे स्कार्पियो क्रमांक सीजी 04 MQ 4220को सामने से टक्कर मारकर पलट गई,सामने से आ रही स्कार्पियो के
परखच्चे उड़ गए ,उसमें सवार 5 लोगों गाड़ी के अंदर फंस गए पुलिस ने गैस कटर काटकर 2 घंटे के कड़ी मशक़्क़त के बाद बाहर निकाला छत्रपाल रात्रे 37 वर्ष,विशाल लहरे 25 वर्ष, अनमोल लहरे 14 वर्ष,सोनू मिरी 28 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल प्रकाश रात्रे को सिम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है,जहाँ उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले