विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक मज़बूत कदम है -अमर अग्रवाल

बिलासपुर:शरद यादव-अरपा प्रवाह न्यूज़
वित मंत्री ओपी चौधरी द्वारा 24 फरवरी को विधानसभा में वर्ष 2026-27 का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया गया।
इस बजट में युवा, कृषि, किसान और समग्र छत्तीसगढ़ के विकास को केंद्र में रखते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं।
बजट में सड़क निर्माण, कृषि उत्पादों के संवर्धन, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, तथा युवाओं के लिए शिक्षा एवं कौशल विकास के क्षेत्र में बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया है। राज्य सरकार ने विकास को गति देने और विभिन्न वर्गों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से अनेक योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की है।

इन्हीं बिंदुओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला स्तर पर प्रेस वार्ताओं का आयोजन किया जा रहा है।
भाजपा कार्यालय में पूर्व मंत्री एवं शहर विधायक अमर अग्रवाल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया है कि
इसे प्रगतिशील बजट करार दिया ,उन्होंने कहा कि यह बजट विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम है।
राज्य सरकार किसानों महिलाओ युवाओ और समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है,

प्रेस कॉन्फ़्रेंस विधायक अमर अग्रवाल

जिसका सकारात्मक प्रभाव पिछले दो वर्षों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।
उन्होंने भाजपा के संकल्प—“हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे”—का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार विकास के एजेंडे पर लगातार कार्य कर रही है। प्रेस वार्ता में बजट से जुड़े अन्य विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई और इसे प्रदेश के समग्र विकास का रोडमैप बताया गया।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले