मंडी बोर्ड के फण्ड से गुणवत्ताहीन सीसी सडक़ निर्माण की शिकायत विधायक अटल ने कृषि मंत्री से की

विधायक कोटा अटल श्रीवास्तव

विधायक (कोटा) कांग्रेस बिलासपुर :शरद यादव-अरपा प्रवाह न्यूज़
कोटा विधायक ने मंडी निधि से निर्मित हो रहे विभिन्न गांवो में सीसी सड़क के निर्माण कार्य के गुणवत्ताहीन होने की शिकायत कृषि मंत्री एवम मंडी बोर्ड कृषि कार्यपालन अभियंता से की है ।
कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के विधानसभा के27 पंचायतो के लिए मंडी बोर्ड से करीब 1.50करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है ,ग्राम सोनपुरी,सराईपाली,कुरूवर,टाटीधार,
बछालीखुर्द ,डान्डबच्छली,पंडारापथरा,
जरगा ,अमने, खरगहनी ,खुरदर,लालपुर,चपोरा,
साजपाली,पोड़ी,सिलपहरी,उमरमरा,
कुंवारीमुंडा,रिंगवार,पुड्ड में मंडी बोर्ड से राशि स्वीकृत हुआ है ।
लगभग सभी गावों में स्वीकृत राशि से सीसी सड़क का निर्माण कार्य प्रारम्भ हो चुका है,सड़क निर्माण में ठेकदार द्वारा गुणवत्ताहीन निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा है,अभी कुछ दिन पूर्व बने सीसी सड़क में दरार आने शुरू हो गए हैं, जिससे ये सिद्ध हो गया है कि सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानको का पालन नहीं किया जा रहा है ।
इसके अलावा सड़क निर्माण कार्य की सतत निगरानी विभाग के अधिकारियों द्वारा नहीं हो रही है,किसी भी क्षेत्र में सड़क की भूमिका महत्वपूर्ण होती है ।
शिकायत पत्र की कॉपी

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले