विधान सभा में देवेंद्र यादव ने उठाया राशन कार्ड ई-केवाईसी का मुद्दा,23 लाख 28 हज़ार सदस्यों का अभी प्रक्रिया में

देवेंद्र यादव विधायक भिलाई

बिलासपुर/रायपुर-अरपा प्रवाह न्यूज़ :शरद यादव
भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने खाद्य मंत्री दयाल दास से राशन कार्डधारीयों के
ई-केवाईसी मामले को विधान सभा में उठाया और सवाल पूछा है कितने हितग्राहियों का ई-केवाईसी हुआ है,कितना शेष है,जिले वार जानकारी मांगी है,इसके अलावा ये भी पूछा है कि क्या जिनका ई-केवाईसी नहीं हुआ है उनको राशन नहीं दिया जा रहा है,कितने को नहीं दिया जा रहा है ।
खाद्य मन्त्रिदयाल दास बघेल ने जवाब देते हुए बताया है कि 22फ़रवरी 2026 तक स्थिति में 82 लाख 53 हज़ार हज़ार राशन कार्ड पंजीकृत 2 करोड़ 73 लाख सदस्यों में ,2 करोड़ 41 लाख सदस्यों का
ई-केवाईसी हुआ है एवं 23 लाख 28 हज़ार सदस्यों का प्रक्रियाधीन है ।जिनका ईकेवाईसी शेष है,उन हितग्राहियों को ऑफलाइन उचित मूल्य दुकानों में सलग्न राशन कार्डधारियो,एकल राशन कार्डधारियों,निःशक्तजन,गंभीर लाइलाज बीमारियों वाले,नॉमिनी के माध्यम से खाद्य उठाने वाले हितग्राहियों को नियमित खाद्यान दिया जा रहा है ।

खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले