

बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़
लोकसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री मुंगेली जिले से है
यहां पर प्रधानमंत्री आवास योजना और प्रधानमंत्री आवास जनमन योजना का का बुरा हाल है,सबसे वीआईपी जिला का ये हाल है तो सामान्य जिले कि स्थिति का अंदाज़ा लगाया जा सकता है ।
केंद्रीय मंत्री आवास एवं शहरी विकास मंत्री तोखन साहू है,तो उपमुख्यमंत्री नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव है ,दोनों का विभाग एक ही है,उसके बाद भी आवास योजना का बुरा हाल है,विधानसभा में प्रश्न के जवाब में जो जानकारी आई है,उसके अनुसार 2025-26 में 17 हज़ार 250 स्वीकृत हुए,जिसमें से मात्र 919 आवास के निर्माण कार्य पूरे हुए है,बाँकी 16हज़ार 331 सौ आवास का निर्माण कार्य रुका हुआ है ।
लोरमी विधानसभा में 133 ग्राम पंचायतें है ,पथरिया ब्लॉक में 93 और मुंगेली ब्लॉक में 124 ग्राम पंचायतें है।मुँगेली जिला में दो विधानसभा क्षेत्र है लोरमी और मुंगेली जिसमें कुल 350 ग्राम पंचायतें है ।
लोरमी विधानसभा से वर्तमान में उपमुख्यमंत्री अरुण साव विधायक हैं,बिलासपुर लोकसभा से सांसद तोखन साहू निर्वाचित हुए है,उनका मूल ग्राम डिंडोरी है,जो लोरमी विधानसभा में पड़ता है ।
मुंगेली विधानसभा क्षेत्र से विधायक पुन्नू लाल मोहले है,इसी विधानसभा के लोहड़िया गांव के अरुण साव है ।उसके बाद भी इतने पावर फूल जिले में केंद्र सरकार की महती योजना का बुरा हाल है। दिग्गज नेताओं के क्षेत्र का इतना बुरा हाल है तो सामान्य जिलों की हालत क्या होगी ।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव का अपने निर्वाचन क्षेत्र में महीने भर में 4-5 दौरा होते रहता है,केंद्रीय मंत्री तोखान साहू भी अपने गृह ग्राम का दौरा महीने में 3-4बार करते रहते है,उसके बाद भी ये हाल है ।
***प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाभियान के अंर्तगत (पीएम जनमन)आवास स्वीकृत हुए है 496 और पूर्ण हुए है 297 अभी 199 आवास अधूरे है । लोरमी विधान सभा में आदिवासियों की जनसंख्या काफ़ी है,जो दूर दराज़ जंगलों और पहाड़ों में बसे हुए है ।
***विधान सभा में विधायक इंद्र साव के सवाल का जवाब देते हुए,ग्रामीण विकास मंत्री-उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है ।
***इसके अलावा पुर प्रदेश में 2024-25 में 10 लाख आवास स्वीकृत हुए,जिनमें से 6 लाख 64 हज़ार 387 आवास निर्माण पूरे हुए,3लाख 41 हज़ार 521 अधूरे है।
***2025-26में प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत 2 लाख 63 हज़ार 873 ,निर्माण कार्य पूरे हुए
सिर्फ़ 9 हज़ार 67 आवास ,2लाख 54 हज़ार 806 गरीबों को फण्ड का इंतज़ार है ।इसी प्रकार पूरे प्रदेश में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी महाभियान के अंतर्गत (पीएम जनमन)5 हज़ार 960 आवास स्वीकृत हुए, जिसमें 1471 ही आवास का निर्माण कार्य पूरा हुआ, जबकि शेष 4हज़ार 489 गरीबों को इंतजार है ।
संपादक:शरद यादव
9827179426
9203679426








