खूंटाघाट के वेटलैंड भूमि पर ग्लास हाउस कॉटेज निर्माण नहीं,वेटलैंड प्राधिकरण ने लगाई रोक

कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव

बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़ -रिपोर्ट
रतनपुर के खूंटाघाट में ग्लास हाउस कॉटेज एवं रेस्टोरेंट निर्माण बांध केआईलेंड पर नहीं होगा निर्माण स्थल वेट लेंड होने के कारण ,वेटलैंड प्राधिकरण ने निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया है,राज्य शासन ने कलेक्टर से नए जगह निर्माण के लिए प्रस्ताव मांगा है ।
कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव ने पर्यटन,संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल से विधान सभा में ग्लास हाउस रेस्टोरेंट निर्माण के संबंध में सवाल पूछा तो मंत्री ने जवाब देते हुए बताया है ,रतनपुर खूंटाघाट के जलाशय के टापू पर 2022-23 में ग्लास हाउस कॉटेज एवं रेस्टोरेंट बनाने का प्रस्ताव भेजा गया था,जिसके लिए प्रशाकीय स्वीकृति 295.45लाख रुपए हुआ था ।
नवंबर 2022 को कार्यअभियंता जल संसाधन विभाग को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर 295.45 लाख रुपए स्वीकृती दी गई और 10लाख जारी भी हो चुका है ।
अभी कार्य प्रारंभ हुआ नहीं है ।
कार्यपालन अभियंता खारंग जलाशय को निर्माण एजेंसी बनाया गया था ।
छत्तीसगढ़ वेटलैंड प्राधिकरण रायपुर ने निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया है, जिसके कारण कार्य बंद है,इसके अलावा कार्य स्थल परिवर्तन होने के कारण कार्य की जलससंसाधन विभाग को बांध के बगल से लगी हुई 1 हेक्टेयर भूमि तलाश कर प्रस्ताव बनाकर परीक्षण कर ,नए निर्माण स्थल चयन कर पुनः भेजने को पत्र लिखा गया है। कलेक्टर द्वारा अभी तक कोई भी प्रस्ताव नहीं भेजा गया है ।
संपादक:शरद यादव
9827179426
9203679426

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले