रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर राजधानी के ट्रैफ़िक दबाव के विषय में चर्चा की

बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव

रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल आज दिल्ली में माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर हाल ही में अनुमोदित विकास कार्यों ,राजधानी रायपुर में बढ़ते यातायात के दबाव और जाम की स्थिति से निजात दिलाने के लिए सर्विस रोड की चौड़ाई 5 मीटर से बढ़ाकर 11 मीटर को मंज़ूरी देने एवं नए ग्रेड सेपटर्स इत्यादि के विकास के लिए आभार प्रकट किया। इसके अलावा राजधानी रायपुर के

➜सांकरा बस स्टैंड के पास लगातार हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ओवरब्रिज निर्माण की आवश्यकता को बताया ।

उन्होंने निवेदन किया की भिलाई-03 (कादिर पान दुकान से सिरसागेट तक) और चरोदा (गुरुद्वारा से जी.आर.पी. चौकी तक) में फ्लाई ओवर निर्माण किया जाए ।

भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत निर्माणाधीन रायपुर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस-वे में अभनपुर के पास (अभनपुर-राजिम गरियाबंद NH-130C क्रॉसिंग पॉइंट पर) इंटरचेंज सुविधा।

आई रायपुर-गोंदिया-नागपुर एक्सप्रेस-वे: रायपुर से नागपुर वाया गोंदिया तक 6-लेन एक्सप्रेस-वे के निर्माण और निर्बाध आवागमन के लिए उसे समृद्धि एक्सप्रेस-वे से जोड़ने आदि विषयों ।

पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सड़क निर्माण मंत्री नितिन गडकरी से सकारात्मक चर्चा की जिस पर उन्होंने शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया है ।

9827179426

9203679426

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले