बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
नूतन कॉलोनी इंदिरा विहार के बिजली विभाग के फ़ीडर में लगी आग ,हालांकि आग केबल में लगी है ,आग वहाँ लगी घास से धीरे-धीरे केबल में आग पहुँच गई। आग लगने से जायदा नुक़सान नहीं हुआ है ।
आज सुबह अचानक नूतन कॉलोनी सरकंडा के बिजली विभाग के फ़ीडर के केबल में आग लग गया जिसकी सूचना फ़ोन पर, बिजली विभाग को कॉलोनीवासियों ने दिया,सूचना मिलते ही मौके पर बिजली विभाग की टीम पहुंच कर आग को बुझाया ,आग वहाँ लगी सूखे घास में लगा फिर धीरे-धीरे केबल में
आग पकड़ लिया।आग लगने से कुछ केबल जल गया सुधार कार्य के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित हुई डेढ़ घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रहा ।
यहाँ से इंदिरा विहार एसईसीएल,नूतन कॉलोनी, अरविंद नगर बंधवापारा,पुराना सरकंडा दैहानपारा,माताचौरा कपिल नगर,चाटीडीह क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति होती है ।








