अधिवक्ता से तीन करोड़ तेरह लाख की ठगी,आरोपी हरियाणा निवासी देवरीखुर्द से गिरफ्तार

बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव

 

एक अधिवक्ता से कैंसर हॉस्पिटल और रियल स्टेट का बड़े प्रोजेक्ट में इन्वेस्टमेंट पार्टनर बनाने का झाँसा देकर विदेशी निवेश एवं डिमांड ड्राफ़्ट के नाम से शहर के एक अधिवक्ता को विभिन्न माध्यम से 3 करोड़ 13लाख 50हज़ार रुपए ठगी कर लिए,आरोपी ने फ़र्ज़ी ई मेल ,वाट्सअप मेसेज,बैंक,एंबेसी का आधिकारी बता कर बैंक ड्रॉप्ट क्लियरेंस के नाम से सुनियोजित तरीके से ठगी की है ।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक बेनाम प्रार्थी ने जो पेशे से अधिवक्ता है ने चकरभांटा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है, जनवरी/फरवरी 2024 में विदेशी नम्बर से फोन पर वॉट्सएप मेसेज आया ,मैसेज भेजने वाले ने अपने आपको डॉ लोहित ग्रेट ब्रिटेन निवासी बताया ,मैसेज भेजने वाले ने कथित सहयोगी ग्रेस डेविड , स्कॉटलैंड से अधिवक्ता का संपर्क कराया ,ग्रेस डेविड ने भारत में कैंसर अस्पताल,ब्लाइंड इंस्टिट्यूट,ला कॉलेज,रियल स्टेट प्रोजेक्ट,500 करोड़ रुपये निवेश करने की बात की,और पार्टनर बनाये जाने का प्रस्ताव दिया,झाँसे में अधिवक्ता ने प्रॉजेक्ट रिपोर्ट बनवाई और वाट्सअप से संपर्क में रहे ।

10 जून 2024को प्रोजेक्ट की महिला अफसर स्कॉटलेंड से भारत आगमन पर उनके नाम से 103 करोड़ बैंक ड्राफ्ट क्लियर कराने,दैनिक खर्च,होटल में ठहरने,अन्य चीजों के लिए राशि ली गई ।इसके बाद एंबेसी,कस्टम,बैंक प्रवर्तन निदेशालय,आरबीआई,कार्यो के नाम से राशि की मांग की गई ।अधिवक्ता ने अपने परिवार के विभिन्न खातों ऑनलाइन,RTGS,के माध्यम से 11 लाख 50 हज़ार रुपए ,विभिन्न किस्तों में 3करोड़ 13 लाख रुपये नवीन जून के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए ।

पुलिस को जाँच के दौरान पता चला कि अपने मोबाइल से आरोपी ने ई मेल आईडी बनाकर एंबेसी,बैंक,अन्य संस्थाओं का अधिकारी बताकर डिमांड ड्राफ्ट क्लियरनेस के नाम से सुनियोजित तरीके से ठगी की गई,प्रकरण में और भी आरोपी शामिल होने की संभावना जताई जा रही है ।

पुलिस ने नवींन जून पिता आजाद जून 34 वर्ष,सोनीपत,हरियाणा निवासी को गिरफ्तार किया है ।दो चारपहिया वाहन,मोबाइल सेट,टेबलेट,लेपटॉप जब्त किया है ।

तोरवा थाना क्षेत्र के देवरीखुर्द से गिरफ्तार किया गया है,पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 318(4),336(3)338,340(2) ,61(2),3(5),66 (घ)आईटी एक्ट के तहत ,बीएनएस के धारा के तहत मामला दर्ज किया है ।

***ठगी का मामला सामने आते ही अधिवक्ता के नाम जानने के लिए पूरे अधिवक्ताओं में हलचल मच गई है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले