बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
शहर के एक चर्चित बार में देर रात शराब का आनंद लेने गए एक शराब प्रेमी से बाउंसर ने निर्धारित बार एंट्री शुल्क से ज़्यादा रकम की मांग की,इस ड्राइवरी का काम करने वाले उस युवक ने बाउंसर को डबल रकम देने से इंकार कर दिया और तकरार इतनी बढ़ गई की एंट्री गेट के बाउंसरो ने उस युवक की जमकर पिटाई कर दी हाथ मुक्के के अलावा ईट-पत्थरों से हमला कर दिया,लहूलुहान हालत में शराब प्रेमी उस युवक ने पुलिस से गुहार लगाई,पुलिस ने उस युवक के रिपोर्ट पर बाउंसर के ख़िलाफ़ अपराध दर्ज कर लिया है ।
तारबहार थाना क्षेत्र स्थित एक चर्चित बार में देर रात जूना बिलासपुर निवासी एक युवक शराब पीने इस बार में पहुंचा,समय के साथ इस बार में प्रवेश करने का शुल्क का शुल्क डबल हो जाता है,पेशे से ड्राइवर को ये बात पता नहीं था,शराब पीने के लालच में युवक उस बार में पहुँचा तो एंट्री गेट में खड़े बाउंसर ने निर्धारित एंट्री शुल्क से डबल रकम की माँग की,ये ड्राइवर के बजट से बहार की बात थी,जिस पर उसने निर्धारित रकम से ज़्यादा रुपये देने से इंकार कर दिया,फिर क्या बाउंसर ने गाली-ग़लोच कर उस युवक की भरपूर पिटाई कर ईट पत्थर से मारकर घायल कर दिया ।
बगल में स्थित थाने में पीड़ित युवक लहूलुहान अवस्था में पुलिस से गुहार लगाई ,पुलिस ने पीड़ित शराब प्रेमी युवक की रिपोर्ट पर बार के बाउंसर के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है । देर रात तक संचालित इस बार में आए दिन विवाद होते रहते हैं,किसी दिन बड़ी घटना हो सकती है ।








