रतनपुर पुलिस ने बाड़ी में छिपाकर रखें 141लीटर महुआ कच्ची शराब की खेप पकड़ी

बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव

रतनपुर पुलिस ने अवैध महुआ शराब के एक बड़ी खेप पकड़ी है,15-15 लीटर 9 पीले रंग के प्लास्टिक डिब्बे में भरे हुए,10लीटर सफेद रंग का प्लास्टिक का 6 जरीकेन क़रीब 141 लीटर महुआ शराब की खेप पकड़ने में सफलता प्राप्त की है ,क़ीमती करीब 28 हज़ार 200रुपये के साथ शराब बनाने का उपकरण ,पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कार्यवाही की है ।

रतनपुर थाना क्षेत्र के  मुखबिर से सूचना मिली कि सीस-कोसबाड़ी में अवैध रूप से बड़ी मात्रा मी कच्ची शराब छिपा कर रखा हुआ है।मुखबिर की सूचना पर मौके पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी दुलार साय उर्फ पिता स्व.सोहित सिंह पोर्ते 33 वर्ष के बाड़ी में छिपा कर रखे हुए,कच्ची महुआ शराब 15-15 लीटर के 9 पीले रंग के प्लास्टिक डिब्बे में भरे हुए और 6 प्लास्टिक सफेद रंग का जरीकेन में 10 लीटर क्षमता की,कुल 141 लीटर कीमती 28200रुपये काएवं शराब बनाने का उपकरण जब्त कर।रतनपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

संपादक शरद यादव

9827179426

9203679426

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले