बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
बेलगहना क्षेत्र अरपा नदी में रेत पर अवैध खनन का आरोप भाजपा जिलाअध्यक्ष ने लगाया है,विभाग कार्यवाही के नाम पर ग्रामीणों के ट्रैक्टर को जब्त किया जा रहा है,रसूखदारों के हाइवा, डंपर, पोकलैंड मशीनों के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं ।
इसी मुद्दे पर कलेक्टर और खनिज अधिकारीयों से मिलने पहुंचे जिला अध्यक्ष काफ़ी नाराज दिखे और खनिज अधिकारी के मनमानी पर जिला कलेक्टर को अवगत कराया।
भाजपा जिला अध्यक्ष (ग्रामीण)मोहित जायसवाल ने खनिज विभाग पर खुलेआम रसूखदारों को संरक्षण एवं ग्रामीणों के खाली ट्रैक्टर पर कार्यवाही कर 15-15 दिनों तक छोड़ा नहीं जा रहा है, और अधिकारियों पर दादागिरी करने जबकि रसूखदारों अवैध रेत खनन में लगे हाईवा,पोकलैंड,जेसीबी करवाई नहीं करने का आरोप लगाया है ।कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है ।
जिला खनिज विभाग के अधिकारियों द्वारा अवैध रेत खनन पर रसूखदारों को संरक्षण आरोप लगा है,कार्यवाही सिर्फ औपचरिकता के लिए की जाती है ।
खनिज अधिकारी कार्यवाही के नाम पर प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्यों के लिए रेत खनन पर लगे ग्रामीणों के ट्रेक्टर पर कार्यवाही की जाती है ।
भाजपा जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल ने जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल से भेंट कर खनिज विभाग के अधिकारियों और बड़े -रसूखदारों को संरक्षण देनेकी शिकायत की है ,जिस पर जिला कलेक्टर ने कार्यवाही का आश्वासन दिया है।खनिज अधिकारियों से जिलाध्यक्ष मुलाक़ात नहीं हो पाई सूचना देने के बाद भी खनिज विभाग के अधिकारी ऑफिस से नदारद रहे।
देर रात खनिज विभाग ने 14 ट्रैकटरों एक पोकलैंड मशीन एक जेसीबी अवैध उत्खनन और परिवहन करते पकड़ा है ,इस बड़ी करवाई से अवैध रेत खनन माफ़ियों पर हड़कंप मच गया हैं।भाजपा जिला अध्यक्ष की नाराजगी के तौर पर देखा जा रहा है ।








