महिला वकील से फ़ोन पे पचास हज़ार रुपए की ठगी

बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़ -शरद यादव 
फ़ोन पे यूपीआई के माध्यम से एक महिला वकील से पचास हजार की ठगी 
सायबर ठग ने महिला के एक परिचित का वॉट्सएप अकाउंट हैक कर मैसेज 
भेजकर कर पैसा उधार मांगा कर पैसा ट्रांसफर करवा लिया जब महिला के 
परिचित का फ़ोन आया तब ठगी का पता चला,पीड़ित महिला ने 
पुलिस और साइबर सेल में शिकायत की है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के श्रीमती अनुसुइया चतुर्वेदी पेशे से वकील हैं।
जो पारिजात कॉलोनी नेहरू नगर में रहती हैं।
वकील परिचित के वाट्सअप नंबर पर से फोन आया कि आर्थिक मदद की जरूरत है।
फ़ोन पे पर 50हज़ार रुपये डालने की बात की है ।
6 अप्रैल को विनय खेमानी के मोबाइल नंबर के फ़ोन-पे अकाउंट में दो 20हज़ार और 30हज़ार रुपए 
का भुगतान किया गया ।
थोड़ी देर बाद विनय खेमानी द्वारा जानकारी वॉट्सएप पर स्टेटस लगा गया कि मोबाइल नंबर हैक हो गया है।
किसी भी प्रकार का फोन पे पर लेनदेन ना करे,
मैसेज पढ़ने के बाद कॉल करने पर ठगी की बात की जानकारी 
हुई
,बाद में पता चला की कॉल करने वाला नंबर किसी जैकी कुमार का है ।
पीड़ित ने ठगी की शिकायत सायबर सेल और पुलिस 
थाना सिविल लाइन थाना में दर्ज कराई है ।
 पुलिस ने आरोपी के ख़िलाफ़ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर लिया है
 बीएनएस की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर,
आरोपी के पतासाजी कर रही है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले