बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
सिम्स का डॉ बनकर सायबर ठग ने रतनपुर के तीन महिलाओं से मातृत्व वंदना योजना की राशि भुगतान खाते में ट्रांसफर करने का झांसा देकर ऑनलाइन 88400रुपये बैंक खातों से उड़ा दिया,ऑनलाइन ठगी की शिकार हितग्राहियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है ।पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है ।
रतनपुर थाना क्षेत्र के भेड़ीमुड़ा निवासी श्रीमति उमादेवी कश्यप पति मनमोहन कश्यप जो मितानींन है।
9अप्रेल के दोपहर करीब 3.00 बजे मोबाइल फोन पर सिम्स बिलासपुर के डॉ के नाम से फोन आया,मितानींन से हितग्राहियों को “मातृत्व वंदन योजना “ का राशि भुगतान हुआ है की नहीं करके जानकारी लिया गया फिर,मितानींन ने कॉन्फ्रेंस कॉल से बात कराई,श्रीमती चंचल कश्यप पति मनमोहन कश्यप 23वर्ष,श्रीमती ममता कश्यप पति श्याम चरण 21 वर्ष,आकांक्षा कश्यप 23वर्ष के बैंक खाते में राशि 6000-6000 रुपये ट्रांसफर करने का झाँसा दिया और मोबाइल से निर्देश दिया की एक फ़ोन- पे यूपीआई पर एक नोटिफिकेशन का मैसेज आयेगा जिसको क्लिक करना है,जैसे ही नोटिफिकेशन को क्लिक किया गया श्रीमति चंचल कश्यप के बैंक खाते से 5700 रुपये,श्रीमती ममता कश्यप के बैंक अकाउंट से 2700 रुपये,आकांशा कश्यप के बैंक 80 हज़ार रुपये झाँसा खाते से उड़ा लिया । पीड़ितों की शिकायत पर रतनपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ सायबर एक्ट 66(डी) ,314(4)के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।पुलिस मामले की जाँच कर रही है ।








