पुराना सरकंडा दैहानपारा के जर्जर मकान में पड़े कचरें में लगी आग फायर ब्रिगेड की मदद बुझी आग

 

बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
आज दोपहर पुराना सरकंडा के पुराने मकान के ख़ाली जगह में रखे कचरे के ढेर में आग लग गया।धीरे आग चारों तरफ फैलने लगा और चारों ओर मोहल्ले में धुंआ फैल गया।

बगल में मुख्य मार्ग में किराने की दुकानें है ,आग दुकान तक ना फैले इसके लिए फायर ब्रिगेड को बुलाया गया।जिसके बाद बड़ी मशक़्क़त के बाद रोड सकरी होने के कारण दमकल बड़ी मुश्किल से मौके में पहुंच पाई।आग पर आधे घंटे बाद क़ाबू पाया जा सका है ।हालांकि आग से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है,आग जर्जर मकान के कचरे में लगा था ।
पुराना सरकंडा दैहानपारा चौक वार्ड नंबर 67एक पुराने मकान के ख़ाली जगह में रखे कचरे में आज दोपहर 3 .00आग लग गया धुंआ निकलते देख मोहल्ले के युवकों ने पानी डाल कर बुझाने का प्रयास किया,कुछ देर बाद आग शांत हो गया है लेकिन कचरे के अंदर बुझा नहीं था,शाम को फिर धुंआ के आग बढ़ने लगा तो मुख्य मार्ग तक पूरा धुंआ भर गया सीपत रोड स्थित दिलीप प्रविजन स्टोर में आग ना पहुंचे इसके लिए दुकान मालिक ने शाम को फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

आग बुझाने फायर ब्रिगेड के वाहन को मौके पर पंहुचने पर दमकल को कड़ी मशक़्क़त करनी पड़ी,कारण 20 फीट रोड अब अवैध कब्जे के कारण संकरा हो गया है,गाड़ी बड़ी मुश्किल से मौके पर पहुंची,मुख्य मार्ग पर गाड़ी खड़ी करके पानी के पाईप को मोहल्ले के लोगों के सहयोग से पानी की बौछार कर  आग पर क़ाबू पाया गया ।आग बुझने से मुहल्ले वालो ने राहत की सांस ली।आग बुझाने में मोहल्ले के युवकों विक्की सोनी,सोनू मंडलोई,लल्ला मरकाम ने फायर ब्रिगेड वालों की मदद कर आग बुझाने में मदद की ।
***अवैध निर्माण से फायर ब्रिगेड गाड़ी मौके पर पहुंचना हुआ कठिन :पूराना सरकंडा हनुट्रेडर्स के बगल का रोड ट्रक एवं बड़े वाहन आराम से सीधे रतनपुर रोड महामाया चौक बस स्टैंड होते हुआ जाता था ।
यहां पुराना सरकंडा दाईहानपारा रोड पर इतना बेजा -कब्जा हो गया है कि इमरेज़न्सी में बड़ी गाड़ी तो दूर की बात एंबुलेंस,फ़ायर बिग्रेड की गाड़ी पहुँचने में काफ़ी मशक्त करना पड़ता है ।

अवैध निर्माण इतना बढ़ चुका है की सड़क गली बनकर रह गया सड़क 10फ़ीट हो गया है,चार पहिया वाहन निकलने में बहुत दिक्कत होती है।
निगम प्रशासन को इस मार्ग पर ध्यान देना चाहिए और नाली सड़क पर से कब्जा को हटवाने की कार्यवाही करनी चाहिए ।

अवैध निर्माण हटने से एक वैकल्पिक मार्ग मिलेगा,ये सड़क महामाया चौक में निकलता है ।

सड़क के चोड़ीकरण करने से सीपत चौक में लगने वाले जाम से निजात मिलेगी,ये सड़क महामाया चौक बस स्टैंड से नूतन चौक जोड़ता है ।

पिछले महीने इसी मोहल्ले के मेघदूत नगर पुराना सरकंडा में आग लगने से दो कार जल गई थी ,सड़क सकरी होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके तक पहुंच नहीं पाई थी,और दोनों कारें आग में जलकर खाक हो गया था ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले