चकरभाँटा में युवक को 155लीटर महुआ शराब के साथ पुलिस ने पकड़ा

बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव

कच्ची महुआ शराब को खपाने के लिए ग्राहक के इंतिजार में बैठे एक युवक को पुलिस ने धर-दबोचा,अरोपी के पास से 155 लीटर शराब कीमती 31 हज़ार रुपए को गिरफ्तार कर,आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है ।

चकरभांटा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली एक युवक बड़ी मात्रा में शराब छुपा कर रखा हुआ है और ग्राहक का इंतिजार कर रहा है,मुखबिर के बताए हुलिये के अनुसार वार्ड नंबर 9 में एक युवक को पुलिस ने पकड़ा तो उसके पास से 10-पीले रंग के प्लास्टिक के कच्ची महुआ शराब 15-15 लीटर, एक प्लास्टिक डिब्बा में 5लीटर कुल 155 लीटर हाथ भट्टी शराब पुलिस ने जब्त किया है,जिसकी कीमत 31000 रुपये है ।

पुलिस ने आरोपी युवक रवि वर्मा 24 वर्ष के खिलाफ 34(2)आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर, पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले