वाहन चालकों के ख़िलाफ़ ड्रिंक एंड ड्राइव मामले में सबसे अधिक कार्यवाही करने पर एएसआई दीपक तिवारी को एसएसपी ने नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया

बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
नशे में वाहन चलाने वालों के ख़िलाफ़ मोटर वीइकल एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायलय में पेश करने पर यातायात थाना में पदस्थ एएएसआई को एसएसपी ने नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया है ।

शहर के यातायात थाना में तैनात ट्रैफ़िक एएसआई दीपक तिवारी को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने धारा 185 मोटर वीइकल एक्ट के तहत कार्रवाई करने पर तीन सौ रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया है ।
जनवरी-फ़रवरी 2026 में ड्रिंकएंड ड्राइव के तहत 40 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर चालान पेश कर न्यायलय में प्रस्तुत किया है।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले