बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
कल रात सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की तीन युवक बड़ी मात्रा में गांजा लेकर शहर के जावली नाला के पास ग्राहक के इंतज़ार में खड़े है,पुलिस ने घेराबंदी कर मध्यप्रदेश के तीन युवकों से 20 किलो ग्राम गांजा जिसकी कीमत 10 लाख 33हज़ार रुपए,3मोबाइल फ़ोन के साथ गिरफ़्तार कर नार्कोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की है।
18 अप्रैल की रात 9.45 बजे सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली की 3 युवक ऑटो में सवार होकर जावली नाला के इमली पेड़ के पास बड़ी मात्रा में गांजा की डिलीवरी करने पहुँचने वाले है,सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुँच घेराबंदी कर तीन युवकों को संदिग्ध अवस्था में बैग लटकाए मौके पर पाया गया,पुलिस ने बैग की तलाशी लिया तो (1)आदित्य कुजबुदिया पिता अतुल कुजबुदिया 21 वर्ष सागर,मध्यप्रदेश निवासी के स्लेटी रंग के पिट्ठू बैग से6 पैकेट पन्नी में लिपटे 6 किलो ग्राम 3लाख रुपये,एक मोबाइल फोन,(2)पंकज कुजबुदिया पिता विनोद कुजबुदिया 21 वर्ष भोपाल मध्यप्रदेश निवासी से 7 पैकेट नारंगी रंग के पैकेट में 7 किलो ग्राम,3.50 लाख रुपए,एक मोबाइल फ़ोन (3)कोहिनूर कुजबूधिया पिता धरमराज 19 वर्ष दमोह मध्यप्रदेश निवासी से नीला रंग के बैग से 7पैकेट,7 किलो ग्राम कीमत 3.50 लाख रुपये,एक मोबाइल फ़ोन,कुल वजन 20किलो ग्राम कीमत 10 लाख 33 हज़ार रुपये ,तीन मोबाईल फ़ोन जब्त किया है । पुलिस को पूछताछ में आरोपियों ने बताया है की उड़ीसा संबलपुर के मोलपल्ली निवासी भोला उर्फ़ श्रावनी थानपति ख़रीद का लाना बताया और रोहित कुजबुदिया सागर,मध्यप्रदेश के साथ बिक्री करने की बात स्वीकार किया है । पुलिस ने मध्यप्रदेश के 4और उड़ीसा के 1 एक आरोपियों के ख़िलाफ़ नारकोटिक्स एक्ट के धारा 20(B) ,29 के तहत मामला दर्ज किया है ।








