
9203679426 9827179426
बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़
मस्तुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत 65 वर्षीय बुजुर्ग ने कुल्हाड़ी से पत्नी की निर्मम तरीके से हत्या कर दी,उसको अपनी पत्नी की चरित्र पर शक था और इसी आशंका में पत्नी की हत्या कर थाने में समर्पण कर दिया ।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र की घटना है ।
21 अप्रैल को 2.50 बजे मस्तूरी थाना प्रभारी के समक्ष जीवन नोरगे पिता स्व.किशुन नोरगे 65 वर्ष निवासी थाने में उपस्थित होकर बताया कि चरित्र शंका में अपनी पत्नी सरस्वती नोरगे की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर आत्मसमर्पण करने आया हूँ,मेरी पत्नी का शव मेरे घर में पड़ा हुआ है,इस पर थाना प्रभारी आरोपी के साथ मौके पर रवाना हुए ,आरोपी के घर में मृतीका की लाश खून से लथपथ मुंह के बल पड़ा हुआ मिला ।
घटना स्थल पर पुलिस पहुंची तो मृतिका के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले,पूरे कमरे में खून के धब्बे और खून से सना हुआ कुल्हाड़ी मिला ।पुलिस मामले की जांच कर रही है ।









