स्टेट बैंक के रिटायर्ड कर्मचारी के घर ताला तोड़कर अज्ञात चोर ने 7 लाख रुपए के जेवरात उड़ाए

बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़ 
भारतीय स्टेट बैंक के रिटायर्ड कर्मचारी के सुने घर का ताला तोड़कर अलमारी 
अज्ञात चोरों ने सात लाख रुपये के गहने और नक़दी रकम पार कर दिए । 
रिटायर्ड कर्मचारी अपने बेटे-बहू के पास गए थे। 
घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई गई है।
पुलिस मामले की जाँच कर रही है ।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गीतांजलि विहारGB -65 नेहरू नगर निवासी देवदास वर्मा पिता स्व.सबल वर्मा भारतीय स्टेट बैंक के रिटायार्ड कर्मचारी है,जो अपने बेटा-बहू के पास 20अप्रैल को रायपुर गए थे,घर की चाबी कामवाली को देकर गए थे । 22 अप्रैल को सुबह 9.30 बजे कामवाली सीमा यादव ने रिटायर्ड कर्मचारी को फोन कर जानकारी दी की घर का ताला टूटा हुआ हैऔर अलमारी खुली हुई है ।

रायपुर से दोपहर को लौटने के बाद रिट्यार्ड कर्मचारी ने घर पंहुच कर देखा तो आलमारी को अटास लाकर तोड़कर अंदर रखे सोने के गहने एक सोने का नेकलेस,तीन सोने की चैन,एक मंगल सूत्र,तीन सोने की अँगूठी,एक जोड़ी सोने का टाप्स,1 जोड़ी सोने का झुमका,6 जोड़ी चाँदी के पायल,नगदी रकम दस हज़ार रुपये ग़ायब थे ।अज्ञात चोर ने चोरी कर क़रीब 7लाख का माल पार कर दिया ।चोरी की रिपोर्ट सिविल लाइन थाने में प्रार्थी ने दर्ज कराई है,पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 305,331(4) के तहत मामला दर्ज कर ,पुलिस चोरी की जाँच कर रही है ।

 

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले