
9203679426 9827179426
बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
कलेक्टर के निर्देश पर बेलतरा तहसीलदार ने खारंग नदी के अकलतरी,लखाराम घाट पर अवैध रेत खनन की शिकायत मिल रही थी ।
आज सुबह तहसीलदार के नेतृत्व में अवैध रेत खनन माफियाओं पर कड़ा प्रहार करते हुए रेत खनन में लगे 5 ट्रैक्टर को मौके पर पकड़कर कार्यवाही की गई ,2 ट्रेक्टर मोके से फरार हो गए ।
बिलासपुर जिले में अवैध रेत खनन को लेकर कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध खनन को रोकने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है ।
बेलतरा के अकलतरी और लखाराम खारंग नदी के तट पर अवैध रेत खनन की सूचना मिलता था तो जब कार्यवाही करने पहुंचते थे तो मुखबिरी हो जाती थी, जिससे मौके पर पंहुचते तक अवैध रेत खनन माफिया वाहन लेकर फरार हो जाते थे,और प्रशासन को कोई सफलता नहीं मिल पाती थी,इसी कड़ी में बेलतरा तहसीलदार के मनीषा पांडे आज प्रातः काल 5.30 बजे अपनी टीम के साथ मौके पर छापा मारकर अवैध रेत खनन करते हुए खारंग नदी के अकलतारी घाट से 2 और लखराम घाट से 3 ट्रैक्टर अवैध रेत खनन करते हुए पकड़कर कार्यवाही की गई, जिसमें 2ट्रेक्टर चालक मौके से फरार होने में कामयाब हो गए ।
तहसीलदार से फोन से पुष्टि कर जानकारी लेने पर 5 ट्रैक्टरों को जप्त कर खनिज विभाग को सौंपने की जानकारी दी ।
बेलतरा के इस घाट अकलतरी और लखराम घाट में अवैध रेत खनन करते हुए पहली बार सफलता मिली है ।
इसके पहले रेत माफियाँ वाहन चालकों सहित फरार हो जाते थे,ये अवैध उत्खनन करने वालो ने कभी सोंचा नहीं होगा की इतनी सुबह कार्यवाही के लिए तहसीलदार छापा मार कर कार्यवाही के लिए मौके पर पंहुचेगी ।इन दोनों घाट पर प्रतिदिन 50-60 ट्रैक्टर अवैध रेत खनन के लिए दिन ढलते ही लगे रहते हैं ।
पहली बार इतनी सुबह हुई कार्यवाही से अवैध रेत खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है ।








