मंगला चौक 36 सिटी माल शॉपिंग करने गई महिला का 75 ग्राम सोने का रानी हार अज्ञात चोर ले उड़ा

संपादक:शरद यादव
9203679426 9827179426
बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव 
कोरबा कि एक विवाहिता बिलासपुर के मंगला इलाके में 
विवाह समारोह में शामिल होने आई थी इस दौरान शॉपिंग मॉल में कपड़ा 
खरीदी करने गई थी।
महिला का 75 ग्राम सोने का रानी हार क़ीमत क़रीब 4लाख 95 हज़ार रुपये 
36 मॉल में शॉपिंग के दौरान अज्ञात 
आरोपी ने मौका देखकर विवाहिता के गले से पार कर दिया।
शॉपिंग मॉल से बाहर निकलते समय महिला को पता चला विवाहिता 
ने घटना की रिपोर्ट सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है।
पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मॉल जैसे हाई सिक्योरिटी सीसीटीवी कैमरे से लैस,चारों तरफ़ 
सिक्योरिटी गार्ड तैनात रहते हैं उसके बाद इस प्रकार की घटना हो 
जाना कई सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत श्रीमति मीनाक्षी सिंह पति मुकेश कुमार सिंह A-1399 कावेरी विहार NTPC कॉलोनी जमनीपाली दर्री,कोरबा निवासी अपने पति के साथ अपने रिश्तेदार के घर मंगला 19 अप्रैल को वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे,21 अप्रैल को  रात 9 .00बजे36 मॉल स्थित फ़ैशन सिटी शॉप में मंगला चौक में कपड़े शॉपिंग करने गए थे ,आधे घंटे बाद 9.30 बजे महिला शॉपिंग करने के बाद वापस लौटते समय अचानक विवाहिता का हाथ गले में गया तो 75 ग्राम सोने का रानी हार अज्ञात व्यक्ति ने पार कर दिया ।जिसकी कीमत करीब 4लाख 95 हज़ार रुपये है ,वैवाहिक कार्यक्रम निपटने के बाद 24 अप्रैल को पीड़ित महिला ने सिविल लाइन थाने रिपोर्ट दर्ज कराई है,पुलिस महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के ख़िलाफ़  बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले