राज्य स्काउट गाइड एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न हुआ

संपादक:शरद यादव
9203679426 9827179426

बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़ -शरद यादव

भारत स्काउट गाइड का एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई,कार्यक्रम जल संसाधन विभाग के सभागार नेहरू चौक में संपन्न हुआ ।
जिसमें मुख्य अतिथि राज्य मुख्यालय आयुक्त स्काउट गाइड  रवीश गुप्ता ,विशिष्ट अतिथि संयुक्त राज्य सचिव श्रीमति बीना यादव,शैलेन्द्र मिश्रा राज्य मुख्यालय आयुक्त स्काउट एवं शिविर संचालक,मो .शादिक शेख राज्य समन्वयक मेम्बरशिप ग्रोथ,जिला शिक्षा अधिकारी जिला आयुक्त विजय कुमार टांडे,विजय कुमार यादव,जिला संगठन आयुक्त,दिगम्बर सिंह कौशिक,उतारा मानिकपुरी के आतिथ्य में कार्यक्रम सपन्न हुआ ।
एक दिवसीय कार्यशाला में संघठन की नई योजनाओं,सदस्यता में वृद्धि युवा कार्यक्रमों तथा नवीन दिशा निर्देशों की जानकारी प्रदान करना रहा है एवं नवीन राज्य पुरस्कार योजना न्यू यूथ प्रोग्राम एवं ग्रोथ वारंट चार्टर की जानकारी इवेंट्स की जानकारी नवीन एवं उपलब्धियाँ तथा संबंधित दिशा निर्देशों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बिलासपुर से 30 कोरबा से 24 जांजगीर -चांपा 7 से साथ स्टॉप एवं रोवर्स एवं रेंजर्स -रेंजर्स  सम्मिलित हुए 80 स्काउटर एवं गाइडर ने सक्रिय सहभागीता निभाई तथा संगठन को अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने को अपनी विचार साझा किए कार्यक्रम वातावरण अनुशासन सीखने और संगठनात्मक विकास की भावना से परिपूर्ण रहा।
यह कार्यशाला प्रतिभागियों के लिए प्रेरणादायक एवम ज्ञानवर्धक रहा एवं भारत स्काउट गाइड की नवीन कार्य प्रणाली एवं योजनाओं को समझने का अवसर मिला ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले