
9203679426 9827179426
बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
सकरी के एक रिहायशी कॉलोनी के एक मकान में वॉट्सएप ग्रुप बनाकर आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा खिलाते आधा दर्जन सटोरिया पकड़ाये 21 मोबाइल फ़ोन ,3 लेप टॉप,1 क्रेटा कार ,1 स्कूटी ,13 एटीएम कार्ड,8 बैंक पास बुक जप्त कर पुलिस ने आरोपियों के ख़िलाफ़ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है ।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली सकरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ओम स्पेस कॉलोनी सकरी में बड़े पैमाने पर सटोरियों का जमावड़ा लगा हुआ है, मुखबिर की सूचना के आधारसकरी पुलिस और ACCU की टीम के साथ दबिश देकर कल रात कॉलोनी में छापा मारा तो 7 सटोरियों (1)राहुल छाबड़ा पिता मोहन लाल छाबड़ा उम्र 30 साल निवासी श्वर्णीम एरा कॉलोनी सरकंडा (2). ओमप्रकाश नागवानी पिता विजय कुमार नागवानी उम्र 21 साल निवासी सिंधी केम्प सुभाष नगर सागर (म.प्र.) हाल मुकाम हॉफा थाना सकरी जिला बिलासपुर (छ.ग.),(3. )आशीष सोमानी पिता मनोहर लाल सोमानी उम्र 37 साल निवासी वार्ड नं 19 सिंधी मोहल्ला शंकर पथ गली बालाघाट (म.प्र.),( 4)कैलास चावला पिता चंद्र लाल चावला उम्र 26 साल निवासी माधव नगर (म.प्र.), (5)विजय नागवानी पिता केशव नागवानी उम्र 42 साल निवासी कटनी शहीद द्वार के पास (म.प्र.), 6. दिनेश लालवानी पिता माधव दास लालवानी उम्र 19 साल निवासी माधव नगर थाना माधव नगर कटनी जिला कटनी (म.प्र.),(7)विधि से संघर्षरत बालक 17 साल 04 माह निवासी बुरहानपुर थाना लालबाग जिला बुरहानपुर (म.प्र.) बताये राहुल छाबड़ा पिता मोहन लाल छाबड़ा उम्र 30 साल निवासी श्वर्णीम एरा कालोनी सरकण्डा थाना सरकण्डा जिसके मोबाईल को चेक करने पर SHYAM LUDO CLUB 24/7 GAMES नाम से whatsaap में ग्रुप बनाकर LUDO एवं IPL खेल में रूपये पैसे से सट्टा लगवा रहा था।
पुलिस ने आरोपीयों से सभी लोग मोबाईल फोन से लोगो से सम्पर्क कर रूपये पैसे का दाव लगवाकर संगठीत रूप से सट्टा खिलाते मिले हैं आरोपी राहुल छाबड़ा 3 लेबटाप जिसमें एक Del कम्पनी का,एक HP कम्पनी का ,एक Lenevo कम्पनी का व 03 मोबाईल फोन, 13 नग एटीएम कार्ड, 08 नग बैंक पासबुक एवं एक क्रेटा कार क्रमांक MP 18 ZG 2414, स्कुटी क्रमांक MP 18 ZB 8565 , आरोपी ओमप्रकाश नागवानी से 3 मोबाईल फोन, आशीष सोमानी से 3 मोबाईल फोन ,कैलास चावला से 3 मोबाईल फ़ोन विजय नागवानी सें 3मोबाईल,दिनेश लालवानी से 3 मोबाईल फ़ोन एवं विधि से संघर्षरत बालक से 3 मोबाइल फ़ोन जप्त कर धारा 7(2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधि. 2022 एवं बीएनएस की धारा 112 के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।








