रतनपुर पुलिस ने एक आरोपी को गांजा बेचते पकड़ा 60हज़ार रुपए का गांजा जप्त

बिलासपुर /अरपा प्रवाह न्यूज़ -शरद यादव 

रतनपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को गांजा बिक्री

करते हुए पुलिस ने उसके घर के आलमारी में

रखे एक किलों ग्राम से अधिक गांजा बरामद कर कीमती

साठ हजार रुपए को

जप्त किया है ।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ

नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

रतनपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की एक आरोपी गांजे की बिक्री कर रहा है,पुलिस ने मुखबिर के सूचना के आधार पर गांव में दबिश देकर छापा मारा तो आरोपी के घर के तलाशी में आलमारी में रखे एक प्लास्टिक पैकेट में छिपा कर गांजा रखा हुआ मिला,पुलिस ने आरोपी नीरज कुमार नेताम पिता नोहर सिह नेताम उम्र 37 वर्ष बरभाठा बेलतरा से सफेद रंग की थैली में खाखी रंग के प्लास्टिक टेप से लिपटा हुआ सफेद पालीथीन में कुल 1.164 किलोग्राम कीमती 60 हज़ार रूपये जप्त कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 20 (B) नार्कोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले