बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
क्रिकेट मैच आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खिलाते सिंधी कॉलोनी जरहाभाटा से दो सटोरियों को पुलिस ने पकड़ा दो आरोपियों की पतासाजी की जा रही है ।पुलिस ने आरोपीयों से एक कार,मोबाइल फ़ोन जप्त किया है ।
सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिली की सिंधी कॉलोनी में कार में ऑनलाइन रियल क्रिकेट सट्टा ऐप के माध्यम से सट्टा खिला रहे हैं,मुखबिर के बताये आरोपियों को घेराबंदी कर कार वाहन में सवार होकर क्रिकेट सट्टा खिलाते मिले ।दो आरोपियों कोहिनूर पिता शत्रुहन जासवानी उम्र 35वर्ष,गौरव पोपटानी उर्फ बोली पिता स्व.महेश कुमार पोपटानी उम्र 25वर्ष द्वारा मोबाइल फोन में इंटरनेट एवं व्हाटसअप के जरिये आनलाईन क्रिकेट सट्टा खिलाते हुए मौके पर मिले ।
जिससे पूछताछ करने पर रामकुमार दुसेजा के मोबाइल नंबर से संपर्क करने पर उसके द्वारा जबलपुर के व्यक्ति निशा टिकाराम के मोबाइल नंबर दिया गया जिसमें व्हाटसअप से वाट्सअप पर लिंक प्राप्त होने पर उसी लिंक एवं मोबाइल नंबर वाट्सअप के जरिये रियल बुक क्रिकेट सट्टा खेलना एवं खिलाना तथा रकम का लेनदेन करना बताया ।
कोहिनुर जासवानी के मोबाइल को चेक करने पर वाट्सअप मे कई नंबरों पर आन लाईन क्रिकेट सट्टा का लिखा हुआ मिला जिसका स्क्रीन शॉट लेकर जप्त किया गया पुलिस ने 3 मोबाइल फोन1कार क्रमांक CG08AB1791 कुल 2 लाख 70 हज़ार रुपये कीमती जप्त किया है,आरोपी कोहिनूर जासवानी ,गौरव पोपटानी ऊर्फ बोली को मौके पर गिरफ्तार कर,पुलिस आरोपी राजकुमार दुसेजा निशा टीकाराम की पतासाजी कर रही है ।पुलिस ने जुआ एक्ट 7(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।







