सेवानिवृत बुजुर्ग के तीन बैंको के खाते से अज्ञात आरोपी ने 3 लाख 62 हज़ार रुपये उड़ाए पीड़ित ने पुलिस लगाई गुहार

बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव

सायबर ठगी का शिकार एक शासकीय सेवानिवृत बुजुर्ग व्यक्ति हुए उनके के तीन बैंक खातों से ऑनलाइन ठगी कर अज्ञात आरोपी ने 3 लाख 62 हज़ार रुपये निकाल लिए पीड़ित ने पुलिस से गुहार लगाई है ।पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिए हैं।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत सायबर ठग ने शासकीय सेवा निवृत पेंशन धारी

बुजुर्ग बृजलाल पिता स्व.विश्राम प्रसाद श्रीवास 69 वर्ष के तीन बैंको में जमा पूंजी

अज्ञात आरोपी ने उड़ा दिए,सेवा निवृत पेंशनधारी जब 20मई को बैंक स्टेटमेंट निकालने पंहुचा तो 3बैंको के खाते

यूनियन बैंक से 94 हज़ार 67रुपये

और 1 लाख 25 हज़ार रुपये,भारतीय स्टेट बैंक से 94हज़ार 67रुपये,

आईसीआईसीआई बैंक से 49हज़ार 50रुपये

कुल 3 लाख 62 हज़ार रुपये

अज्ञात आरोपी ने निकाल लिए,पीड़ित बुजुर्ग ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले