पुलिस ने दो आरोपियों कों अवैध शराब बेचते पकड़ा 101पाव देशी शराब जप्त

बिलासपुर/26मई मंगलवार (अरपा प्रवाह न्यूज़)पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की ट्रांसपोर्ट नगर में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब लेकर जा रहा है,सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा है,देशी प्लेन शराब  60 पाव को अवैध रूप गाड़ी में ले जाते पकड़ा है ,वहीं पुलिस ने जलसो गांव में दबिश देकर अवैध रूप से शराब बेचते एक युवक से 41पाव देशी शराब जप्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

चकरभांटा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति ट्रांसपोर्ट नगर गेट परसादा के पास एक व्यक्ति काले रंग का एक्टीवा क्रं CG 10 BZ 2608  में अवैध रूप से शराब लेकर जा रहा है,पुलिस ने मुखबिर के बताए हुलिये के आधार पर गेंदराम कौशिक पिता स्व.रामाधार कौशिक उम्र 58 वर्ष निवासी बोड़सरा को रोककर पूछताछ कर गाड़ी की जाँच की तो एक झोला में 60पाव यूनिक देशी शराब कीमती 4800 रुपये,एक्टिवा वाहन कीमती 60हज़ार रुपये।

पचपेड़ी पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि जलसो गांव में अवैध रूप से बाड़ी में छिपाकर देशी शराब की बेच रहा है पुलिस ने गांव में छापा मारा तो बाड़ी में पैरा में छिपाकर देशी प्लेन

शराब रखा हुआ था पुलिस ने आरोपी युवक समीर कुर्रे पिता धनीराम कुर्रे उम्र 19 वर्ष पता जलसो 41 पाव देशी शराब कीमती 3280 रुपये को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने आबकारी एक्ट 34(2),47 के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

 

 

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले