
बिलासपुर / गौरेला पेंड्रा मारवाही(अरपा प्रवाह न्यूज़)मंगलवार
पड़ोसी जिले गौरेला पेंड्रा मरवाही के कोटमी साप्ताहिक बाजार में बाइक सवार तीन हथियारबंद लुटेरे ने सराफा कारोबारी से गोली मारकर नगदी,सोने चाँदी के जेवर लेकर फरार हो गए,बीच बाज़ार हुई इस घटना से पूरे जिले में दहशत है ।
सरे बाज़ार हुई हत्या व लूटकांड के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है और लोगों में आक्रोश है ।
पेंड्रा निवासी प्रदीप सोनी उर्फ पप्पू सोनी के साप्ताहिक बाजार में सोने चाँदी के कारोबार करने आया था।
मंगलवार को शाम को ख़ूब भीड़ थी इसी दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने अचानक फर्राटे भरते बाजार पहुचे सीधे व्यापारी के सीने में गोली मार दी जिससे गोली लगते ही व्यापारी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा और बाजार में अफरा-तफरी मच गई।
दुकानदारों धड़ाधड़ अपने दुकानें का शटर गिरा सड़क पर आ गए,आशंका है कि लूटेरे सोने-चांदी ,नगदी रकम से भरा बैग भी ले गए हैं अभी लूट की गई रकम और सामान की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
घायल व्यापारी को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
घटना की खबर मिलते ही पेंड्रा पुलिस, एफएसएल टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल से एक कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है,पूरे जिले में नाकाबंदी की गई है ।
आसपास के जिले को अलर्ट कर दिया गया है,सरे बाजार हुई घटना से लोगों में दहशत है ।








