सेंदरी नेशनल हाईवे में ट्रेलर चालक के सिर पर कट्टा तानकर डीजल की लूट 4आरोपियों ने घटना को अंजाम देकर सफेद रंग के स्कॉर्पियो में फरार हो गए

बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़ 28मई-गुरुवार

कोनी थाना क्षेत्र अपराधियों का गढ़ बनते जा रहा है पिछले दिनों लोखंडी के पास कोल डिपों के कर्मचारियों पर हमला कर 4लूटरों ने मोबाइल और नगदी रकम लूट कर फरार हो गए थे,इसके अलावा दूसरें प्रदेश के लेबर ठेकेदारों को बुलाकर लूट करने वाले गिरोह का आज तक पता नहीं चला है,एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था उसके बाद बाँकी आरोपी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है,कोनी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आपराधिक घटनायें बढ़ी है आए दिन होटल ढाबा में जो देर रात शराबखोरी कराते है मारपीट की घटना बढ़ती जा रही है इसके अलावा लूटपाट की घटनाएं बढ़ रही है,जय आटो मोबाइल के सामने NH मार्ग 130 ग्राम सेंदरी रात 24 मई के रात्रि करीब 03:30 बजे उसके वाहन ट्रेलर क्रमांक CG10BL8136 ट्रक सेंद्री नेशनल हाइवे रोड में खराब हो गया तो गाड़ी मालिक ने ड्रायवर को सुबह मरम्मत कराने के लिए गाड़ी को मुख्य मार्ग में खड़ी कराकर ट्रक ड्रायवर को गाड़ी में सोने को बोल कर घर आ गया ।
देर रात ड्राइवर को गाड़ी में खटपट की आवाज सुनाई दी तो नीचे उतर कर देखा तो 4 व्यक्ति गाड़ी के डीजल टैंक को तोड़ रहे थे,लुटरे ने ड्रायवर के कनपटी पर कट्टा तान दिया और चुप रहने को बोला हल्ला मचाने पर जान से मारने की धमकी दी फिर आरोपीयो ने करीब 100 लीटर कीमती 9500 रुपये का डीजल निकालकर सफेद रंग की स्कारपियों में सवार होकर भाग गए ।घटना की जानकारी ड्रायवर ने ट्रक मालिक प्रियांशु साहू पिता जितेंद्र साहू उम्र 24 गया बिहार सरकंडा निवासी को दिया ।
ट्रक व्यवसायी ने घटना की रिपोर्ट कोनी थाना में दर्ज कराई है पुलिस ने अज्ञात 4आरोपियों के खिलाफ धारा 309(4) के तहत मामला दर्ज कर, मामले को विवेचना में लिया है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले