बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़ 28 मई-गुरुवार
जिला न्यायालय का स्टेनों ग्राफर सायबर ठगी का शिकार हुआ पुराने दोस्त बता आवाज बदल कर खाते में यूपीआई के माध्यम से दो किश्तों में पैसा ट्रांसफर करवाया है ,खाते को मोबाइल से लिंक नहीं होने का हवाला देकर पीड़ित खाते में पैसे ट्रांसफर करने का झांसा देकर अपने बताए खाते में यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन 65हज़ार रुपये ले लिया ।सायबर ठग नित नए दिन तारीखे अपना कर ठगी कर रहे है,जबकि की बिना तस्दीक करे अनजान लोगों से लाटरी इनाम,डिजिटल अरेस्ट,पैसे का लेनदेन ना करे,खाते की जानकारी नहीं देने की पुलिस द्वारा बार-बार अपील की की जा रही है उसके बाद भी लोग सायबर ठगी का शिकार हो रहे है ।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत मनोज चतुर्वेदी पिता-स्वएसएल चतुर्वेदी, उम्र 58 वर्ष, निवासी-गीतांजली पार्क मंगला निवासी है,जिला न्यायालय बिलासपुर में स्टेनोग्राफर के पद पर कार्यरत है ।
25 मई शाम को उनके मोबाइल में अज्ञात व्यक्ति का फोन आया और बताया पुराना मित्र होने का हवाला दिया और फ़ोन करने वाले ने बताया की बहुत समय पूर्व कांकेर का एक व्यक्ति पैसे उधार लिया था जिसे वापस कर रहा है ,चूँकि मेरा मोबाइल नम्बर बैंक में लिंक नहीं है इसलिए उक्त व्यक्ति को आपके मोबाइल नम्बर पर 65हज़ार रुपये यूपीआई के माध्यम से ट्रांसफर करवा रहा हूँ बोला फिर उस पैसे को मेरे बैंक खाते में लिंक मोबाइल नंबर पर ट्रांसफर करने की को कहा गया जिसके बाद पीड़ित ने आए मेसेज के आधार पर बैंक खाते में विवरण देखे बिना अपने गूगल पे यूपीआई नंबर से सायबर ठग द्वारा बताए नंबर पर दो किश्तों में 50 हज़ार और 15 हज़ार रुपये बाद यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन पेमेंट कर दिया । पीड़ित ने 26मई को नेहरू नगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक में बैंक स्टेटमेंट निकालकर चेक किया तो कोई पैसा खाते में नहीं आया था उल्टे उनके बैंक अकाउंट से पैसे कटने की जानकारी हुई,जिस पर उन्होंने ने ऑनलाइन फ्राड होने की शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है,पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट धारा 66 (डी) 318(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।








