बिलासपुर/2जून -मंगलवार(अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव)
पुलिस क्राइम कंट्रोल करने लगातार अभियान चला रही है,फ़रार वारंटियों की गिरफ़्तारी निगरानीशुदा बदमाशों के ख़िलाफ़ अभियान चलाया जा रहा है,बड़ी संख्या में कार्यवाही भी हुई,उसके बाद भी अपराधियों में पुलिस का ख़ौफ़ नहीं है,लगातार अपराधियों पर लगाम लगाने पुलिस द्वारा विशेष व्यवस्था बनाई जा रही है,उसके बाद आपराधिक घटनाओं में कमी नहीं हो रही है,पुलिस व्यवस्था में कहाँ कमी हो जा रही है।नेशनल हाइवे में हाइवे पेट्रोलिंग टीम,शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के थानों में बीट प्रणाली 112 पेट्रोलिंग वाहन उसके बाद भी लूट,चाकूबाजी,हाइवे में ड्राइवरों सें देर रात लूट हर एक दिन बाद हो रहा है । क्या कारण है इतनी तगड़ी व्यवस्था होने के बाद अपराधी घटनाओं को अंजाम दे रहे है ।
सकरी थाना क्षेत्र की है पहली घटना 1जून को शिव नगर उसलापुर निवासी हमेश कुमार कोशले पिता भगत राम उम्र 24वर्ष हाईवा ड्राइवर अपने हाईवा क्रमांक CG10LQ 9405 में भरनी से मुरुम लोड कर मेला ग्राउंड में ख़ाली कर अपने साथियों दीपक मानिकपुरी,दुर्गेश यादव के साथ दबेना सिल्ली लोड करने जा रहा था ।संबलपुर तालाब के पास जंगल में रात 1 .00 बजे हाईवा को रोककर टार्च मारकर चेक कर रहा था ,वहीं जंगल में एक इलेक्ट्रिक ट्रेलर और मोटर सायकल होंडा साइन खड़ा था उसके बगल जंगल में नाला किनारे 4 नकाबपोशधारी व्यकित खड़े थे ,जो हाईवा ड्रायवर हमेश कुमार को देखकर गाली -गलौज करने लगे,इस पर उसके साथी जवाब में दुर्गेश यादव दीपक मानिकपुरी ने भी नकाबपोशधारियों को गाली-गलौच की ।
जिसके बाद 4 नकाबपोश दौड़कर उनकी ओर आने लगे इस पर तीनों हमेश,दीपक,दुर्गेश भागने लगे ,दुर्गेश और दीपक रोड की तरफ़ भागने में कामयाब हो गए ,वहीं नाले में फंसकर हमेश कुमार गिर गया।जिसको नक़ाबपोशधारियों ने पकड़कर जंगल की ओर ले गए और फिर डंडे से जमकर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए ड्रायवर को अपने मालिक को मोबाइल से फ़ोन करने बोले जिस पर ड्राइवर ने अपने मालिक को श्रवण यादव को उक्त घटना जानकारी दी तो आरोपियों ने पैसे की माँग की उसके बाद ही ड्राइवर छोड़ें जाने की बात की और जान से मारने की धमकी दी।
जिससे के बाद हाईवा मालिक ने फ़ोन पर यूपीआई के माध्यम से 2000-2000 हज़ार रुपये करके 5बार में 10हज़ार फ़ोन पे डाला उसके आरोपियों ने ड्राइवर से मोबाइल का पासवर्ड पूछ कर मोबाइल सहित 6 तोला चाँदी का चैन,एक वन प्लस मोबाइल फ़ोन,पॉवर बैंक,केबल,नेकबेड 4अज्ञात नक़ाबपोश लूटकर भाग गए,पीड़ित ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराया है ।
इसी प्रकार दूसरी घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है एक सनकी प्रेमी ने युवती के पिता द्वारा अपनी लड़की शादी आरोपी से युवक से करने इंकार कर दिया ।जिससे नाराज होकर आरोपी युवक ने युवती के पिता को चाकू से गोद डाला ।घायल व्यक्ति को गंभीर अवस्था में सिम्स में भर्ती कराया गया है ।
कूदुदंड निवासी श्रीमती विद्या मानिकपुरी पति मोहित दास मानिकपूरी उम्र 40वर्ष मूलत:ग्राम रापा जिला कवर्धा निवासी महिला परिवार के साथ एसबीटी कालेज के पास कुदुदण्ड में रहती है।
उक्त महिला 1 जून को सुबह 9बजे अपने काम में चली गई ,पड़ोसी पिंकी रजक ने मोबाइल फोन से 11.00बजे महिला को जानकारी दी कि साहिल मरावी नामक युवक तुम्हारे पति पर चाकू से हमला कर दिया है।जिस पर तत्काल महिला घर आई तो देखी की खून से लथपथ घर के बाहर बेहोशी की अवस्था में उसका पति पड़ा हुआ है ।
जिस पर महिला ने गंभीर हालत पीड़ित को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया है । महिला ने घटना की रिपोर्ट सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज करायी है ।घटना को जानकारी देते हुए पुलिस को महिला ने बताया कि साहिल मरावी उनकी बेटी प्रियंका मानिकपुरी से शादी करना चाहता है ।जिसको युवती के घरवालों ने युवक को शादी के लिए इंकार कर दिया ।
जिससे नाराज होकर मोटर सायकल बनवाने गैरेज गए मोहित मानिकपुरी पर आरोपी साहिल मरावी ने पीछे से चाकू से पीठ,छाती पर ताबड़ तोड़ हमला कर गंभीररूप से घायल इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया शहर में दिन दहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में दहशत है ।








