भीड़ भरे गांधी चौक में मास्क लगाकर एक्टिवा में आए दो युवकों ने इलेक्ट्रिकल दुकानदार पर हमला कर आई फोन लूटकर फरार हो गए

बिलासपुर/2 जून -मंगलवार (अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव)

कल शाम को भीड़ भरे गांधी चौक में दो एक्टिवा सवार युवकों ने इलेक्ट्रिकल्स दुकान में सीलिंग फैन खरीदी करने के बहाने को दुकानदार पर सीलिंग फैन से हमला कर आई फ़ोन प्रो  मैक्स लूटकर फरार हो गए,आरोपी चेहरे पर मास्क लगा कर आए थे ।पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई है ।पुलिस ने दो अज्ञात एक्टिवा सवार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है ।पुलिस मामले की जाँच कर रही है ।

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांधी चौक में अविनाश चौधरी पिता राजकुमार चौधरी निवासी गांधी चौक चौधरी भवन उम्र 31 वर्ष निवासी का गांधी चौक में अविनाश इलेक्ट्रिकल के नाम से दुकान है।

1 जून को शाम 7.00 बजे करीब सफेद रंग के एक्टिवा में सवार होकर आए व्यक्ति दोनों मास्क लगाए थे एक व्यक्ति दुकान के बाहर खड़ा था दूसरा व्यक्ति दुकान में आया और सीलिंग फैन दिखाने  बोला दुकानदार ने फैन दिखाया तो फैन का कलर पसंद करने घर में बात करने के लिए दुकानदार का मोबाइल फोन माँगा और बात करने लगा,थोड़ी देर बाद फ़ोन को दुकानदार ने वापस मांगा तो आरोपी ने टेबल में रखे सीलिंग फैन से अचानक हमलाकर फ़ोन लूटकर एक्टिवा में फ़रार हो गया ।

पीड़ित ने बताया है कि आई फ़ोन 13 प्रो मैक्स कीमती 30 हज़ार रुपये है ।पीड़ित ने अनुसार आरोपियों में एक की उम्र-36 वर्ष और दूसरे आरोपी की उम्र 28 वर्ष के आसपास होगा,भीड़-भरे गांधी चौक बाज़ार में हुई घटना से दुकानदारों में दहशत है ।पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराया है ।पुलिस ने दो अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस के धारा 125,3(5),304 के तहत मामला दर्ज कर कर लिया है।पुलिस मामले की जाँच कर रही है ।

 

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले