सिरगिट्टी पुलिस ने लावारिस पल्सर बाइक में 4 किलो ग्राम से अधिक गांजा 2मोबाइल फ़ोन सहित 3 लाख 40हज़ार रुपये जप्त किया

संपादक:शरद यादव
9203679426 9827179426
बिलासपुर/3 जून-बुधवार-अरपा प्रवाह न्यूज़(शरद यादव)

तिफरा में सिरगिट्टी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला की पल्सर में एक व्यक्ति गांजा रखकर  ग्राहक की तलाश में इंतज़ार करते हुए चौक में खड़ा है ,पुलिस जब मौके में पहुंची तो पल्सर बाइक के ऊपर एक बोरी में सवा 4किलो गांजा,2 मोबाइल फ़ोन,एक पल्सर मोटर सायकल लावारिस हालत में मिला है,कुल कीमती साढ़े तीन लाख रुपये के करीब  को जब्त कर,अज्ञात आरोपी के खिलाफ नार्कोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर,आरोपी की पतासाजी कर रही है ।

सिरग्गिट्टी पुलिस को 2 जून शाम 4 .00बजे मुखबिर से सूचना मिला की तिफरा विष्णु चौक के गली में नीले रंग के पल्सर में एक व्यक्ति गांजा रखकर ग्राहक के इंतजार में खड़ा हुआ है,पुलिस मौके में पहुंची तो मुखबिर के सूचना के आधार पर एक पल्सर बाइक नीले रंग क्रमांक CG09JR6623 लावारिस हालत में बरामद हुआ ।

जिसके टंकी के ऊपर एक पीले रंग का प्लास्टिक बोरा मिला,पुलिस ने बोरा की तलाशी लिया तो उसमें दो प्लास्टिक पैकेट मिला ।जिसमें गांजा रखा हुआ था तौल करने पर 4.240 किलोग्राम गांजा मिला।पुलिस ने 2लाख रुपए कीमत का गांजा,2मोबाइल फ़ोन,एक नीले रंग का 125 पल्सर मोटर सायकल कुल कीमती 3.40 लाख हज़ार रुपये को लावारिस हालत में जप्त कर अज्ञात आरोपी के ख़िलाफ़ नारकोटिक्स एक्ट 20(B) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले