निगम कमिश्नर ने सरकंडा क्षेत्र के जलभराव क्षेत्रों का जायजा लिया

संपादक:शरद यादव
9203679426 9827179426

 

बिलासपुर/3 जून -बुधवार अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव 

वर्षा ऋतु में सरकंडा क्षेत्र में जलभराव के समस्या होती है,पिछले वर्ष भारी बारिश से बँधवापारा,मुख्य मार्ग सरकंडा,कपिल नगर टापू में बदल गया था ,भारी बारिश से पानी निकासी की समस्या उत्पन्न हो गया था कई दिनों तक लोगों के घरों में पानी भरा हुआ था,इसके अलावा जल भराव के कारण बिजली के ट्रांसफार्मर तक डूब गए थे कई दिनों तक बँधवापारा वार्ड नंबर 65 और 63 के लोगों को अंधेरे में दिन गुज़ारना पड़ा था ।इसके अलावा सत्या-शो रूम के सामने स्थित अरविंद मार्ग गली के सभी के घरों में पानी भर गया था ।

आज नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने सरकंडा क्षेत्र के जल भराव क्षेत्रों का भाजपा पार्षद एवम जोन अध्यक्ष राजेश दुसेजा ,निगम के एमआईसी सदस्य पार्षद विजय ताम्रकर के साथ बंधवापारा,सरकंडा मुख्यमार्गो और कपिल नगर के क्षेत्रों का जायजा लिया उनके साथ वार्ड पार्षद तिहारी जयसवाल,पार्षद अंचल दुबे सहित निगम के अधिकारीगण मौजूद रहे।
अभी मानसून आने 15-20दिन बांकी है,इस वर्ष बारिश में इन क्षेत्रों में जलभराव की समस्या ना हो इसके लिए निगम प्रशासन द्वारा तैयारी की जा रही है ताकि बारिश के समय आम लोगों के घरों में पानी ना भरे,जल भराव होने का मुख्य कारण है सीपत रोड से अरपा नदी के तक बने नाला की नियमित सफाई नहीं होती है जिससे पानी निकासी नहीं हो पाता है,इसका प्रमुख कारण है,मुख्य मार्गो में बने नाले के ऊपर अवैध निर्माण हो गया है,व्यापारियों और दुकानदारों ने नाला फुटपाथ के ऊपर सीढ़ी,रेम्प बनाकर रखा हुआ जब तक इन अवैध निर्माणों को हटाया नहीं जाएगा तब तक नाले की सफाई होगी नहीं,निगम प्रशासन अगर इन अतिक्रमणों नहीं हटाएगी तब तक जलभराव की समस्या हल नहीं होगा।
नूतन चौक से महामाया चौक तक सड़क के दोनों किनारे करोड़ो रुपए खर्च कर नाला निर्माण किया गया उसके ऊपर फुटपाथ सैकड़ों की संख्या में ढेला-गुमटी वालों का क़ब्ज़ा है,कई-कई जगहों पर इनके द्वारा पक्का निर्माण कर अतिक्रमण कर लिया गया है ।
इन सबको को हटाकर ही नाला की सफाई हो सकती है वरना इस साल भी वर्षा ऋतु में जलभराव की समस्या होगी,निगम प्रशासन को जल्दी इन क्षेत्रों की युद्धस्तर पर सफाई करने की आवश्यकता है,वैसे भी वर्षा ऋतु 15-20दिनों बाद प्रारंभ हो जाएगा ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले