
9203679426 9827179426
बिलासपुर/ 6 जून -शनिवार(अरपा प्रवाह न्यूज़)
शासकीय सेवा निवृत्त बुजुर्ग को उड़ीसा के दो व्यक्तियों ने ऑटोमोटिव आयल ग्रीस कंपनी का साझेदार बनाया जाने और अच्छा लाभ कमाने का झाँसा देकर अलग-अलग किस्तों में दस लाख रुपये ट्रांसफ़र कराया लिया और साझेदार नहीं बनाया एवं और रुपये की माँग करने लगा जिस पर पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ,जिसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गई है,पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधाड़ी का मामला दर्ज कर लिया है ।
सरकंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अशोक विहार फेस-2 निवासी शासकीय सेवानिवृत्त बुजुर्ग राजेंद्र कुमार देवांगन पिता स्व.जीवन लाल देवांगन उम्र 63वर्ष ने ईमेल के माध्यम से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कर बताया कि आटो मोटिव इंजन ऑयल ग्रीस कंपनी का स्टॉकिस्ट बनाने के लिए दिसंबर 2020 में शहिद नगर भुनेश्वर,उड़ीसा के सुशील कपूर कंपनी का डायरेक्टर और सहयोगी यशनारायण शर्मा ने संपर्क किया । पीड़ित को आरोपियों ने बताया की स्टाकिस्ट बनने के बाद कंपनी के 50% लाभ का भागीदार होंगे फिर एक इकरारनामा करके 4 लाख रुपये अलग-अलग माध्यम से कुल 10 लाख रुपये बताए गए खाते में आरटीजीएस के माध्यम से रकम जमा करा लिया गया ।इसके बाद काफ़ी दिन बाद स्टाकिस्ट नहीं बनाए जाने संपर्क करने की कोशिश की संपर्क नहीं हो पाया इस पर जुलाई 2025 में पीड़ित ने आरोपियों को नोटिस भेजा उसके बाद भी कोई जवाब नहीं आया तो ठगी का एहसास हुआ ।जिसकी शिकायत पुलिस से की गई पीड़ित की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने दोनों आरोपियों सुशील कपूर कंपनी के डायरक्टर सहयोगी यशनारायण शर्मा भुनेश्वर उड़ीसा के ख़िलाफ़ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आईपीसी के धारा 34,420 का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।







