
9203679426 9827179426
बिलासपुर/5 जून शुक्रवार
(अरपा प्रवाह न्यूज़ -शरद यादव)
फिर हुई लूट कोनी थाना क्षेत्र में बिरकोना रोड में हनुमान मंदिर के पास खोवा व्यापारी से डंडा और धारदार हथियार से हमला कर मारपीट करते हुए दो मोटर साइकिल सवार बदमाशों ने नगदी रकम 1लाख 66हज़ार रुपये और सोने की चैन,मोबाइल फ़ोन दिन दहाड़े लूट कर फरार हो गए । लूट का सिलासिला थाम नहीं रहा है जबकि लुटेरे को ये भी डर नहीं है कि कोनी थाना महज़ एक किलोमीटर दूर है,इस मार्ग पर लगातार लूट हो रहा है । पुलिस को इस क्षेत्र को संवेदनशील क्षेत्र मानकर लगातार पेट्रोलिंग करना चाहिए जो नहीं हो रहा हैइस इसलिय घटनाएं हो रही हैं ।
कोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत 4 जून को अशोक नगर बिरकोना बायपास होते हुए देवभोग प्लांट कोनी घी खरीदने आ रहे खोवा व्यापारी को अभिषेक गुप्ता पिता स्व.शिव कुमार गुप्ता उम्र 20 वर्ष कतियापारा जूना बिलासपुर निवासी अपने बुलेट मोटर साइकिल क्रमांक CG-10-BY-9181 में सवार होकर आ रहे थे तभी बिरकोना मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर के पास 4.15 बजे पहुंचे थे कोनी शराब भट्टी की ओर से 2 मोटर साइकिल सवार बदमाशों ने बुलेट सवार युवक से गाली गलौज किया जिस पर स्थिति को भांपते हुए अपनी बुलेट की स्पीड बढ़ाकर युवक आगे बढ़ने लगा तो बदमाशों ने पीछा करते हुए डंडा से सिर पर हमला किया । हमलें से आहत होकर गाड़ी को रोका तो आरोपियों ने गाली गलौच करते हुए डंडा,धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया और जेब में रखे 1 लाख 66हज़ार रुपये नगदी रकम,गले में पहने सोने की चैन,एक सैमसंग कंपनी का मोबाइल फ़ोन लूटकर फ़रार हो गए ।घटना की जानकारी युवक ने अपने दोस्तों सैम केवर्थ,भोला वर्मा,सोनू केवर्थ को फ़ोन कर बुलाया और घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराया है,पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के ख़िलाफ़ धारा 115(2)296,3(5)309(6),351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है,पुलिस मामलें की जाँच कर रही है ।








