
9203679426 9827179426
बिलासपुर/7 जून रविवार(अरपा प्रवाह न्यूज़)
शहर में आज प्लेबैक सिंगर एसपी सुब्रह्मण्यम स्वामी की स्मृति में शहर के एक होटल में सेवन स्टार म्यूजिकल ग्रुप द्वारा उनकी श्रद्धांजलि में भव्य संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
शहर के एक होटल में एसपी बालसुब्रमण्यम की स्मृति में भव्य संगीतमय “सेवन स्टार म्यूजिकल ग्रुप”द्वारा मुख्य अतिथि के रूप छत्तीसगढ़ तेलगू महासंग्राम के कार्यकारिणी सदस्य यू.मुरली राव के आतिथ्य में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ जिसमें शहर के उभरते हुए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी ।
कार्यक्रम में नए गायकों ने स्मृति में एसपी बालसुब्रमण्यम गीतों की सुमधुर प्रस्तुति देते हुए माहौल को ख़ुशनुमा बना दिया और वहाँ कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को झूमने में मजबूर कर दिया ।
कार्यक्रम “सेवन स्टार म्यूजिकल ग्रुप “ के डायरेक्टर राकेश साह के मार्गदर्शन में मंच में भव्य संगीत की प्रस्तुतियाँ दी गई,प्रस्तुति देने शहर के नये कलाकारों में राहुल निरापुरे,शिल्पा निषाद,लक्ष्मी शर्मा एम.वी शैलजा ,सरोज सोनी ,शिखा शर्मा प्राची करने,सोनिया सोनी,संजीव राय,दीनानाथ ,एम वी रामगोपाल ,आनंद गुप्ता,प्रफुल्ल चुपसे,देवेंद्र जीवतोड़े,राकेश तिवारी,प्रमोद वैष्णव,संजय कौशिक,प्रदीप गुर्जर,अरविंद कोन्हेर,नरेश सारथी,ओमप्रकाश स्वर्णकार,मनहरण सिंह,शकील खान,सुलोचना सूरज ने भव्य प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया ।सेवन स्टार ग्रुप अबतक 40से अधिक महान गायकों को श्रद्धांजलि के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर चुका है।








