
9203679426 9827179426
बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-बुधवार(शरद यादव)
मंत्रालय में एक व्यक्ति को पियून की नौकरी दिलाने का झाँसा देकर आरोपी ने साढ़े चार लाख रुपए ले लिया और इधर उधर घूमाने लगा और पैसे भी वापस नहीं किया पीड़ित ने परेशान होकर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है ।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चार सौ बीसी का मामला दर्ज कर लिया है ।
कोटा थाना क्षेत्र के मुकेश पिता स्व दुकालू राम मानिकपुरी कारगीखुर्द कोटा निवासी ने राम नारायण राजपूत पिता वैशाखू राम राजपूत है, जो मूल रूप से ग्राम बदरा , पथरिया जिला मुंगेली निवासी के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज कराया है ।पीड़ित ने शिकायत में बताया है कि आरोपी राम नारायण राजपूत ने मंत्रालय में चपरासी की सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 13 दिस.2022 को नगद 4 लाख 50हज़ार रुपये ले लिया ।
आरोपी पैसे लेने के साढ़े तीन साल बाद भी आरोपी ने न तो हमारी नौकरी लगवाई ,न ही पैसे वापस किए। जब रकम वापस मांगते हैं, तो वह टालमटोल करता है और पैसे देने से साफ मना कर रहा है ,जिससे परेशान होकर पीड़ित ने पुलिस में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराया है।पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर आईपीसी के धारा 420के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है ।








