रेत खनन माफियाओं का अवैध रेत खनन रोकने निगरानी कर रहे महिला समूह और ग्रामीणों पर हमला

बिलासपुर/गुरुवार-अरपा प्रवाह न्यूज़ (शरद यादव)

अवैध खनन रोकने पर महिला समूह पर रेत खनन माफियों ने हमला कर दिया ।जिससे महिला समूह की महिलाएं और बीच बचाव करने आए गांव के कुछ लोग भी मारपीट से घायल हो गए ।अवैध रेत खनन करने गए पूर्व सरपंच और साथियों के खिलाफ मामला दर्ज ।
कोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कछार में अरपा नदी रेत घाट पर गांव के “सशक्त नारी महासंघ महिला संगठन “की कोषाध्यक्ष सावित्री उर्फ मैना लोनिया पति स्व. दुष्‍यंत लोनिया10 जून को रात्रि करीब 10.30 बजे अपने गांव के सिंगारबाडी ,घुटकू के पास संगठन के सदस्य बिलसिया पटेल, धिरजा पटेल, दुरपति साहू, लक्षन केंवट एवं महिला संगठन के अन्य महिला साथीयों के साथ रेत घाट की रखवाली करने गये थे ।
जहां पर ग्राम कछार के सरपंच पति, अपने साथी बिट्टू एवं अन्य लोगों के साथ ट्रेक्टर में रेत भर रहे थे ,महिला समूह के महिलाओं ने अपने गांव के घाट से जाने के लिए बोले तो सरपंच पति, बिट्टू एवं अन्य मां बहन की अश्लील ,गाली -गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का तथा डण्डा से मारपीट करने लगे तब बीच बचाव करने आए गांव के रजत सोनी, उत्तम यादव, छोटा भोई  के साथ भी वे लोग मारपीट किये। महिलाओं को मारपीट से बांये कंधा, दाहिना हाथ, गला, सिर तथा छोटा भोई के दाहिने हाथ के उंगली में चोंट लगा है ।
घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई है ,पुलिस ने सरपंच पति और उसके साथियों के ख़िलाफ़ धारा 115(2),296,3(5),351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले