ओमान में 3भारतीय नाविकों की अमरीकी हमले से मारे गए विरोध में युवा कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाला

संपादक:शरद यादव
9203679426 9827179426


बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव 

अरपापार सरकंडा के सुभाष चौक में अमेरिका में भारतीयों के साथ हो रही घटनाओं ,ओमान में भारतीय नविको के हत्या के विरोध में युवा कांग्रेस द्वारा सुभाष चौक सरकंडा में कैंडल  मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया ।
अमेरिका एवं अन्य देशों में भारतीय मूल के लोगों के साथ सामने आ रही चिंताजनक घटनाओं तथा हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो, जिसमें एक व्यक्ति द्वारा भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करते हुए दिखाई देने का दावा किया जा रहा है, साथ ही ओमान में तीन नविको की हत्या के विरोध में मंगलवार को रात 7:00 बजे सुभाष चौक, सरकंडा में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला गया ।
इस दौरान युवा कांग्रेस एवं नागरिकों के द्वारा हाथों में मोमबत्ती लेकर तथा काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज किया गया ।कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन कर नागरिकों की सुरक्षा, सम्मान तथा भारत के राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त किया गया ।
युवा कांग्रेस ने कहा कि विदेशों में रहने वाले भारतीयों के साथ होने वाली हिंसा, भेदभाव एवं अन्य घटनाओं पर गंभीरता से ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।
विरोध प्रदर्शन हिमांशु राई ब्लॉक  अध्यक्ष युवा कांग्रेस सरकंडा के नेतृत्व में जिसमें युवा कांग्रेस के मयंक सिंह गौतम उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस शहर जिलाविकास ठाकुर प्रदेश महासचिव एनएसयूआई,शैलेश कश्यप, वासु सोनी, सोमी ध्रुव, जफ़र मेमन, सागर यादव  व अरपापार युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले