नागोई रोड पर कार सवार युवक से पता पूछने के बहाने दो मोटर साइकिल में सवार युवकों ने मारपीट कर दो मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए

संपादक:शरद यादव
9203679426 9827179426

बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव 

सरकंडा थाना क्षेत्र में नागोई रोड पर पता पूछने के बहाने मोटर सायकल सवारों ने कार सवार एक युवक से पता पूछने के बहाने गाली-गलौच करते हुए मारपीट कर  जान से मारने की धमकी देते हुए एक युवक से दो मोबाइल फ़ोन लूटकर कर फरार हो गए। घटना की रिपोर्ट पुलिस में पीड़ित ने दर्ज कराया है ।पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है ।

थाना सरकंडा में श्री विहार राजकिशोर नगर  सरकंडा निवासी ने शिकायत दर्ज कराया है कि पीएम सूर्य घर योजना मे काम  करता हूँ,15 जून को रात 11.30 बजे अपने दोस्त नितेश यादव से मिलने अपने कार क्रमांक CG 10 BX 4587 से खमतराई जा रहा था ।

खमतराई नगोई चौक चौराहा पास रोड किनारे रूक कर लघुशंका कर रहा था  ,रात  11:30 बजे दो मोटर सायकल मे सवार अज्ञात लड़के लोग आये।मोटर सायकल सवारों ने रतनपुर जाने का रास्ता पूछा  तो इशारे से बताया तभी मोटर सायकल सवार पास में आए और मां बहन की गंदी -गंदी गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए बेल्ट, डंडा, किसी नुकीली वस्तु,हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे ,जिससे से मेरे सिने,पीठ, बांये हाथ के बाह, गर्दन पास चोटे आई है ।इसी दौरान मेरे पास रखे दो नग मोबाइल एक सैमसंग कंपनी का एक आईफोन कंपनी को लूट कर फरार हो गए ।

पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट सरकंडा थाने में दर्ज कराया है,पुलिस ने अज्ञात मोटर सायकल सवारों के खिलाफ धारा 115(2),296,3(5),351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले