रेत खनन के वर्चस्व की लड़ाई में भाजपा नेता को जिंदा जलाया दो की मौत,चार आरोपी गिरफ्तार

 

बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव

रेत कारोबार  के वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में विवाद ने खूनी रूप ले लिया पूरे छ्त्तीशगढ़  के दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे प्रदेश को झकजोर कर रख दिया,मृतक भाजपा नेता था जिसकी फ़ार्चूनर कार में आग लगा दिया गया ।जिससे उसमें सवार एक भाजपा नेता व उसके भाई की जिंदा जलकर मौत हो गई और उसमें सवार तीन लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है,ऐसी आशंका है आरोपियों ने आगे पीछे वाहन को अड़ाकर रखा दिया था एक टिपर वाहन से बार-बार फ़ार्चूनर कार को टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया और उसमें पेट्रोल डालकर आग लगा दिया जिससे दो की मौत हो गई और अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए ।पुलिस ने 7आरोपियों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया है और 4 को गिरफ्तार कर लिया है । इस घटना से पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया है ।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोरिया जिला में रेत खनन के कारोबार से जुड़े विवाद नें मंगलवार को देर रात हिंसकरूप ले लिया सोनहत क्षेत्र के नौवगई में हुई इस सनसनी खेज वारदात में भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह भाजपा नेता अपनी फारचुनर कार में नागेंद्र सिंह,मयंक सिंह,वीरेंद्र सिंह और साथियों के साथ सवार होकर रात 11 .00बजे नवगई गांव में पहुंचे थे इस दौरान आरोपीयों ने एक टीपर वाहन से फ़र्चूनर कार को टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया किसी तरह गाड़ी से बाहर निकल रहे लोगों पर आरोपियों ने धारदार हथियारों से हमला कर मारपीट भी किया ।इसके बाद गाड़ी में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी जिससे भरत सिंह की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई वहीं एक रिश्तेदार वीरेंद्र सिंह की अस्पताल में मौत हो गई।मामला रेत घाट को लेकर हुआ है भरत सिंह गहरवार के रिश्तेदार नवागई गांव के रेत खदान का ठेका मिला हुआ है उसी लेकर विवाद चल रहा था ।इस विवाद ने कल रात हिंसक रूप ले लिया ।

पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि भरत सिंह और मनोज त्रिपाठी के परिवार में रेत खनन के मामले में काफ़ी समय से विवाद चल रहा है।मंगलवार को भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था ।पुलिस ने सात आरोपियों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया है,चार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।पुलिस के फोरेंसिक टीम मौके पर जाँच करने पहुंची इसके अलावा पुलिस के आला अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है ।पुलिस घटना की छानबीन कर रही है ।इस घटना से पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया है ।

 

 

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले