
9203679426 9827179426
बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव साहब का गुस्सा देखकर,,,अधिकारियों को पसीने छूट गए शांत स्वभाव के माने जाने वाले उपमुख्यमंत्री अरुण साव पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में हो रहे निर्माण कार्य को लेकर दौरा कर रहे है,जगदलपुर दौरे पर अधूरे निर्माण कार्यो कों लेकर अधिकारियों व ठेकेदारों को जमकर फटकार लगाई,जो निर्माण कार्यो को 2024 में पूर्ण हो जाना था,अभी तक 2026 आने के बाद भी पूर्ण नहीं होने पर फटकार लगाते हुए निर्माण कार्यों को शीघ्रता से पूरा कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए है । कल बिलासपुर एक कार्यक्रम में आए तो उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने 2017से हो रहे निर्माण कार्यों बहातराई स्थित स्व बी आर यादव स्टेडियम में हो रहे अधूरे निर्माण कार्यों को लेकर नाराजगी जताई,,,उनका ये रौद्ररूप देखकर अधिकारियों के पसीने छूट गए,इसके अलावा प्रोग्रेस रिपोर्ट मांगने पर अधिकारी इधर-उधर देखने लगे ना कोई कागज दिखा पाए और ना कोई जवाब दे पाए,मंत्री ने 15 दिन बाद कार्यो की समीक्षा करने की बात कही है,उन्होंने ने कहा कि विभाग के पास फण्ड है तो कार्य क्यों पूरे नहीं हो रहे हैं । पीडब्ल्यूडी और खेल विभाग मंत्री का विभाग है । उन्होंने अधिकारियों को टेबल वर्क नहीं फील्ड वर्क दिखाना चाहिए करके चेतावनी दी,ये लापरवाही नहीं चलेगी । पीडब्ल्यूडी में 2024-25 में करीब 8500 हज़ार करोड़ रुपए के बजट में मात्र 3200करोड़ रुपये ही खर्च हो पाया था । राशि जारी नहीं होने के बाद भी विभाग की किरकिरी हो रही है इसलिए स्वयं उपमुख्यमंत्री फील्ड में है,मंत्री द्वारा स्वयं अपने विभाग के कार्यो को देखने फील्ड में उतरना पड़ा । अधिकारियों को अब ये भ्रम छोड़ देना चाहिए की सौम्य उपमुख्यमंत्री को हल्के में लेने की भूल ना करें,,,अब चेतावनी नही ,सीधे कार्यवाही की गाज गिरेगी ।








