बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़ -शरद यादव
केंद्रीय जेल में पाक्सो एक्ट में जेल में बंद क़ैदी के ऊपर सीमेंट के स्लैब से तिहरे हत्याकांड के आरोपी ने हमला कर दिया, जिससे जेल प्रशासन गंभीर अवस्था में हॉस्पिटल में भर्ती कराए जहाँ उसकी मौतहो गई ,केंद्रीय जेल में हुई खूनी झड़प से हड़कंप मच गया है ।जेल प्रशासन अभी इस सबंध में जाँच कर रहा है,पूरी बात जाँच के बाद ही सामने आयेगा ।हमलावर मानसिक रूप से बीमार था बताया जा रहा है ।
केंद्रीय जेल बिलासपुर में सजा काट रहे कैदी मृतक नीलू जगत निवासी दबनपुर, कोटा निवासी के रूप में हुई है।मृतक 2024 से नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद था । जानकारी के मुताबिक हत्या का आरोप राजेश राय निवासी चमारी, जिला मुंगेली पर है, जो करीब 17 वर्षों से तिहरे हत्याकांड के मामले में सजा काट रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना केंद्रीय जेल के ई-1 वार्ड की है मानसिक रूप से अस्वस्थ बंदियों के लिए आरक्षित किया गया है। आरोपी राजेश राय भी मानसिक बीमारी से ग्रसित बताया जा रहा है। दोनों बंदी एक ही बैरक में रखे गए थे। इसी दौरान राजेश राय ने कथित तौर पर नाली के स्लैब से हमला कर नीलू जगत का सिर कुचल दिया।

घटना के समय आसपास मौजूद अन्य बंदियों ने बीच-बचाव कर घायल बंदी को बचाने की कोशिश की और तत्काल अस्पताल भेजा गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बिलासपुर सेंट्रल जेल के अंदर हुई इस हत्या ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सूचना मिलते ही जेल प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा। सेंट्रल जेल बिलासपुर के जेल अधीक्षक खोमेंद्र मंडावी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।








