सस्ते में सोना ख़रीदी के लालच में दुकानदार तीन लाख रुपये गँवाए पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया


बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव

सस्ते में सोना ख़रीदी के लालच में एक दुकानदार ने पत्नी के गहने गिरवी रख के 3 लाख रुपये गोल्ड लोन लेकर ठगों से सोना खरीदा जो नकली निकल गया ।असली सोना गिरवी रख कर कर नकली सोना खरीद कर ठगी का शिकार हो गया । पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ।पुलिस मामले की जाँच कर रही है ।

सकरी थाना क्षेत्र के अनिल विश्वकर्मा पिता शंकर लाल विश्वकर्मा उम्र वर्ष निवासी बँधवापारा निवासी का घर में जनरल स्टोर है,एक सप्ताह पूर्व एक व्यक्ति अपने साथी के साथ दुकान पर आये थे पहले चाँदी का सिक्का दिखाया फिर दुकान में लगे भगवान की फोटो देखकर वैसे ही सोने की माला होने की बात दुकानदार से कहा फिर दो दिन बाद ,वो दोनों दुकान में पहुंचे और एक सोने का टुकड़ा देकर बाज़ार में जाँच कराने भेजा तो जब दुकानदार ने सुनार से जाँच कराया तो सोना असली निकला ।
इसके बाद दोनों ठगों ने दुकानदार को फ़ोन  करके पुराना बस स्टैण्ड बुलावाया और उस माला को दस लाख रुपये बेचने की बात कही ,इस दुकानदार ने एक साथ माला नहीं बिकने की बात कही थोड़ा सा रकम एक लाख रुपये देना चाहा तो दोनों ने  मना कर पैसे का इंतज़ाम करने बोले फिर चले गए ।

22 जून को पीड़ित ने अपनी पत्नी के गहने को लेकर गोल्ड लोन 3लाख रुपये  लिया ।
इसके बाद 23 जून को पीड़ित के पास सुबह करीब 9.00 बजे दोनों व्यक्ति माला लेकर पहुंचे 3 लाख रुपये लेकर चले गए।

उसके बाद दुकानदार ने माला को सुनार से जांच कराया तो सोना नकली निकला ।पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ घटना की रिपोर्ट सकरी थाना में दर्ज कराया है ।पुलिस ने दो अज्ञात आरोपीयों के खिलाफ धारा 3(5),318(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है । पुलिस मामलें की जांच कर रही है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले