सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंझवापारा में कल्लू का आतंक,बोतल से हमला कर एक युवक को घायल किया

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत अविनाश घोषले पिता राजेश घोषलें उम्र 26 वर्ष राजीव गांधी चौक मंझवापारा निवासी रोजी मजदूरी का कार्य करता है  30 जून सुबह करीब 8.30 बजे पेशन प्लस मोटर साइकिल क्रमांक CG10BZ0416 को मिनीबस्ती जैतखांम के पास खडी कर ,वहीं पास में अपने इमरान मलिक के साथ बात कर रहा था तभी वहीं मोहल्ले के कल्लू उर्फ गोलू मोटर साइकिल को ले गया और कुछ देर बाद वापस लेकर आया ।पीड़ित ने गाडी को पीना पूछे ले जाने पर आपत्ति जताई तो कल्लू उर्फ गोलू मुझे गाली -गलौच देने लगा ,गाली देने से मना किया तो  जान से मारने की धमकी देते हुए पास में में पड़े शीशी से अचानक हमला कर दिया जिससे सिर, चेहरा, पीठ में गंभीर चोट आई है ।पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराया है । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115 (2),296,351 के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले